राष्ट्रवाणी: क्या आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है? अगर ऐसा कभी-कभी होता है, तो इसकी वजह सोने से पहले ज्यादा पानी पीना या चाय-कॉफी का सेवन होता है. लेकिन अगर हर रात कई बार नींद टूटती है और आपको बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है. रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को मेडिकल भाषा में नॉक्टूरिया कहा जाता है. इसके पीछे डायबिटीज, यूरिन इन्फेक्शन या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं. ऐसे में इसके कारण को समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. रात में बार-बार पेशाब आने की कई वजह होती हैं. सोने से पहले ज्यादा पानी पीना, चाय-कॉफी या शराब का सेवन करने से पेशाब की बढ़ती है. कुछ दवाओं के कारण भी पेशाब ज्यादा आता है. अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बहुत ज्यादा प्यास लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत होता है. वहीं, पेशाब करते समय जलन, दर्द या बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना यूरिन इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है. कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ मूत्राशय से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के कारण भी रात में बार-बार पेशाब आता है. अगर रात में बार-बार पेशाब आने के कारण आपकी नींद लगातार टूट रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. खासकर तब, जब यह परेशानी कई दिनों तक बनी रहे या धीरे-धीरे बढ़ने लगे. पेशाब में जलन, दर्द, खून आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, अचानक वजन कम होना या पेशाब की मात्रा में बदलाव जैसे लक्षणों पर ध्यान दें. अगर बुखार के साथ कमर या पीठ के एक तरफ दर्द हो, तो जल्द चिकित्सा सलाह लें. पेशाब बिल्कुल न कर पाना या तेज दर्द होना ऐसी स्थिति है, जिसमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है.डॉक्टर जरूरत के अनुसार पेशाब की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट या दूसरी जांच कराने की सलाह देते हैं. सही कारण पता चलने के बाद ही उचित इलाज किया जा सकता है. इस समस्या को कम करने के लिए सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें. दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. पानी की मात्रा को बहुत ज्यादा कम न करें, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है.शाम के समय चाय, कॉफी और कैफीन वाले दूसरे पेय कम करने की कोशिश करें. सोने से पहले एक बार पेशाब कर लें और ध्यान दें कि रात में कितनी बार उठना पड़ता है. अगर आप कोई दवा लेते हैं, तो उसके समय में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात करें. अगर इन आदतों में बदलाव करने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो इसे केवल उम्र या ज्यादा पानी पीने का असर मानकर नजरअंदाज न करें. समय पर जांच कराने से इसके पीछे की वजह पता लगाने और सही इलाज शुरू करने में मदद मिलती है. Disclaimer : रात में बार-बार पेशाब आने के कारण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. अगर यह परेशानी लगातार बनी रहे या इसके साथ पेशाब में जलन, दर्द या बहुत ज्यादा प्यास लगने जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से सलाह लें. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

