राष्ट्रवाणी: पैरों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग नहाते समय पैरों और नाखूनों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर नाखूनों के किनारों में मिट्टी, धूल, पसीना और डेड स्किन जमा होती है. अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए, तो पैरों से बदबू आने और त्वचा में परेशानी होती है . जानते हैं पैरों के नाखूनों के साइड में जमा गंदगी को साफ करने का आसान और सुरक्षित तरीका. पैरों के नाखूनों के आसपास जमा गंदगी को साफ करने के लिए सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से धो लें. इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और पैरों को कुछ मिनट तक उसमें रखें. इससे नाखूनों के आसपास जमा धूल और गंदगी को साफ करना आसान होता है. इसके बाद हल्के साबुन और पानी की मदद से पैरों को साफ करें. नाखूनों के किनारों को साफ करने के लिए मुलायम नेल ब्रश का इस्तेमाल करें. ब्रश को धीरे-धीरे चलाएं और त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें. सफाई के बाद साफ तौलिए से पैरों को अच्छी तरह सुखा लें, खासकर उंगलियों के बीच की जगह को. बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा रूखी होती है. नाखूनों के साइड में जमा गंदगी निकालने के लिए नुकीली पिन, सुई, ब्लेड या किसी दूसरी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें. ऐसा करने से नाखून के आसपास की त्वचा कट सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है. इसी तरह नाखूनों के अंदर बहुत गहराई तक कोई वस्तु डालकर सफाई करने से बचें. इससे नाखून के नीचे की सेंसटिव स्किन को नुकसान पहुंचता है. नाखूनों को बहुत छोटा काटना या उनके कोनों को ज्यादा गहराई तक काटना भी सही नहीं है, क्योंकि इससे नाखून त्वचा के अंदर बढ़ने की समस्या होती है. नाखून काटने के लिए साफ नेल कटर का इस्तेमाल करें और उसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बांटने से बचें. पैरों के नाखूनों में गंदगी जमा होने से बचाने के लिए रोजाना पैरों को साबुन और पानी से धोएं. इसके बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं और साफ मोजे पहनें. अगर पैरों में ज्यादा पसीना आता है, तो मोजे नियमित रूप से बदलें और ऐसे जूते पहनें जिनमें हवा आने-जाने की पर्याप्त जगह हो. नाखूनों को साफ और उचित लंबाई में रखें. यदि नाखून के आसपास लालिमा, सूजन, दर्द, पस या बदबू लगातार बनी रहती है, तो इसे केवल गंदगी की समस्या न समझें. ये संक्रमण के संकेत हो सकते हैं. डायबिटीज या पैरों में ब्लड फ्लो से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को पैरों की सफाई करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए और किसी भी घाव या संक्रमण के संकेत पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. नियमित सफाई और सही देखभाल से पैरों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है. डिस्क्लेमर : नाखून के आसपास दर्द, सूजन, पस या संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: रेल जनसंवाद : राजनांदगांव में ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्री, टॉयलेट की गंदगी पर भी उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक? – राष्ट्रवाणी
- अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का ‘चोरी-चोरी’ गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट – राष्ट्रवाणी

