राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में चर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी ने अपने हाथ को धारदार चीज से घायल करने की कोशिश की।
घटना के बाद पुलिस की निगरानी और सुरक्षा इंतज़ाम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में था और उसकी निगरानी में छह पुलिसकर्मियों के तैनात होने की बात सामने आई है। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 23 अक्टूबर को मां-बेटे की हत्या के आरोप में प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद 24 अक्टूबर को पूछताछ और कुछ सामान की बरामदगी के लिए उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को जिला जेल में दाखिल कराने से पहले मेडिकल मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ पर कट लगने की घटना सामने आई।
घटना को लेकर पुलिस और डॉक्टर के बयानों में अंतर बताया जा रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी के हाथ पर किसी धारदार वस्तु से कट लगा था। उपचार के बाद उसे वापस भेज दिया गया।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल में मुलाहिजा कराने के बाद लौटते समय आरोपी ने पुलिस के वायरलेस सेट से खुद को घायल करने की कोशिश की। एक अन्य आशंका यह भी जताई जा रही है कि आरोपी ने अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल की गई इंजेक्शन की शीशी का कांच अपने पास छिपा लिया हो और उसी से हाथ काटने की कोशिश की हो।
हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटनाक्रम के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। अगर आरोपी ने वायरलेस सेट से खुद को घायल करने की कोशिश की, तो निगरानी कर रहे पुलिसकर्मी उसे रोक क्यों नहीं पाए?
वहीं, यदि कांच के टुकड़े का इस्तेमाल हुआ, तो आरोपी के पास वह कैसे पहुंचा? डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी को दो बार अस्पताल लाया गया था, जबकि पुलिस के बयान में एक बार अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है। इस अंतर ने भी मामले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वही इस घटना के बाद आरोपी की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित Post Office का जबरदस्त प्लान! एक बार पैसा लगाओ, घर बैठे मिलेंगे पूरे 2,46,000 रुपये समुद्री क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के लिए पोत परिवहन मंत्री सोनोवाल दक्षिण कोरिया की यात्रा पर उत्तर: मां-बेटे की हत्या के आरोपी प्रवेश कुमार ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान अपने हाथ पर कट लगा लिया।
इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है।
उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं।
सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है। जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Surajpur Murder Case: Accused Injures Himself in Custody, Raises Security Concerns मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम साय, कहा- राजनीतिक हताशा में कांग्रेस लांघ रही भाषा की मर्यादा LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर.. कल नहीं होगी सिलेंडर की डिलीवरी?
सामने आई ये बड़ी वजह राजधानी में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में खड़ी बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम “कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा राहुल गाँधी”, खरगे के बयान से भड़की भाजपा, पढ़ें क्या कहा CG में भी कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान! इन जिलों में होगी भारी बारिश, किसानों को भी मिली ये चेतावनी मायानगरी में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, करोड़ों की कीमत के चरस और मेफेड्रोन जब्त, चार लोग गिरफ्तार प्रेम-प्रसंग में की थी सात लोगों की धारदार हथियार से हत्या, अब बहन की शादी में शामिल हुआ सलीम, भारी फ़ोर्स था तैनात राजधानी में एक और भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, मौके पर हुई युवक की मौत
