राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) Raids Chhattisgarh दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजधानी रायपुर और दुर्ग में छापा मारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम आज सुबह से ही रायपुर और दुर्ग पहुंची हुई है और ज्वेलरी कारोबारी के 3 से 4 ठिकानों पर रेड मारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से पंडरी इलाके में स्थित सुशील विला ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह से विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा दुर्ग में भी ईडी की टीम पहुंची है और दस्तावेजों को खंगाल रही है।
रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। हालांकि, दुर्ग में किस जगह टीम पहुंची है और किन लोगों से पूछताछ या जांच की जा रही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। नितिन डागा आरंग इलाके के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में शामिल बताए जा रहे हैं।
फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम घर के अंदर जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
उत्तर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर और दुर्ग में कई ठिकानों पर कार्रवाई की है। रायपुर में पंडरी इलाके के सुशील विला स्थित ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर पर जांच चल रही है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) Raids in Chhattisgarh: Searches Underway at Jewelry Businessman Nitin Daga’s Premises in Raipur and Durg इस जिले में अचानक पहुंची ईडी की टीम, गुलशन बघेल के घर कर रही दस्तावेजों की जांच, कार्रवाई से मचा हड़कंप शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार देख फैंस हुए बेकाबू!
रोमांस, एक्शन या बदले की कहानी, इस दिन खुलेगा राज! कैसे बदली युवाओं की तकदीर? मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, जानिए रोजगार और स्टार्टअप को लेकर क्या कहा दीपोत्सव से जगमगाएगी रामनगरी, हर दीप बनेगा आस्था की जीत का प्रतीक, मुख्यमंत्री योगी ने बताया क्यों खास है इस बार का उत्सव 12वीं पास युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!
ITBP में अप्लाई करने आज आखिरी मौका, मौका चूका तो हाथ मलते रह जाएंगे! होटल में बिछ गईं 5 लोगों की लाशें, देखते ही देखते मची अफरातफरी, हत्याओं से दहला पूरा इलाका तिथियों का फेर, धनतेरस पर असमंजस! 6 या 7 नवंबर… क्या दो दिन है धनत्रयोदशी?
जानें सही तारीख फिर चढ़ा सोने का पारा! MP-छत्तीसगढ़ समेत बड़े शहरों में बदले दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

