राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): दुर्ग: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) raids Chhattisgarh दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग में भी रेड मारी है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह स 6 बजे से ही दबिश दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) raids Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने दुर्ग में ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित ट्रांसपोर्ट व्यापारी गुलशन बघेल नामक युवक के घर दबिश दी है। इस कार्रवाई में करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।
गुलशन बघेल पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताकर लोगों से कथित तौर पर उगाही की थी। इसी मामले में पहले भी कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मकान में जांच कर रही है।
कार्रवाई किन पहलुओं को लेकर की जा रही है और जांच में क्या सामने आता है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले ईडी ने राजधानी रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी के 3 से 4 ठिकानों पर रेड मारी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से पंडरी इलाके में स्थित सुशील विला ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर में दबिश दी है।
सुबह से विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। आपको बता दें कि नितिन डागा आरंग इलाके के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम घर के अंदर जांच कर रही है।
कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उत्तर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रायपुर और दुर्ग में कार्रवाई की है।
दुर्ग में ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित गुलशन बघेल के घर और रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर पर जांच की जानकारी सामने आई है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) Raids in Chhattisgarh Before Diwali: Searches at Gulshan Baghel’s House in Durg and Jewelry Businessman Nitin Daga’s Premises in Raipur शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार देख फैंस हुए बेकाबू!
रोमांस, एक्शन या बदले की कहानी, इस दिन खुलेगा राज! कैसे बदली युवाओं की तकदीर? मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, जानिए रोजगार और स्टार्टअप को लेकर क्या कहा दीपोत्सव से जगमगाएगी रामनगरी, हर दीप बनेगा आस्था की जीत का प्रतीक, मुख्यमंत्री योगी ने बताया क्यों खास है इस बार का उत्सव 12वीं पास युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!
ITBP में अप्लाई करने आज आखिरी मौका, मौका चूका तो हाथ मलते रह जाएंगे! छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कारोबारी के घर कर रही है दस्तावेजों की जांच, मचा हड़कंप होटल में बिछ गईं 5 लोगों की लाशें, देखते ही देखते मची अफरातफरी, हत्याओं से दहला पूरा इलाका तिथियों का फेर, धनतेरस पर असमंजस!
6 या 7 नवंबर… क्या दो दिन है धनत्रयोदशी? जानें सही तारीख फिर चढ़ा सोने का पारा! MP-छत्तीसगढ़ समेत बड़े शहरों में बदले दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

