राष्ट्रवाणी: वनप्लस अपनी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस सीरीज के तहत इस हफ्ते 29 अक्टूबर को चीन में वनप्लस Ace 7 और वनप्लस Ace …और पढ़ें वनप्लस Ace 7 प्रो के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस Ace 7 प्रो इस हफ्ते के अंत में स्टैंडर्ड वनप्लस Ace 7 के साथ लॉन्च होने जा रहा है।
लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने प्रो मॉडल के रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा कर दिया है। वनप्लस Ace 7 को मेमोरी और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जबकि इसका प्रो मॉडल पांच रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में आएगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में BOE की डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जो 165Hz का रिफ्रेश रेट देती है और चुनिंदा गेम्स में 185Hz तक का सपोर्ट ऑफर करती है।
इसके अलावा वनप्लस Ace 7 सीरीज में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। वनप्लस ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए पुष्टि की है कि Ace 7 प्रो में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट होगा। कंपनी ने इस फोन से खींचे गए कुछ कैमरा सैंपल्स भी पब्लिश किए हैं, जिनमें वाइड और जूम-इन दोनों तरह के शॉट्स दिखाए गए हैं।
वनप्लस Ace 7 सीरीज कंपनी के खुद तैयार किए गए Esports Tri-Core चिप सिस्टम के साथ आएगी। इस पूरे सेटअप में तीन डेडिकेटेड चिप्स शामिल हैं। इसमें मौजूद T3 टच चिप टच रिस्पॉन्स को फास्ट बनाने के लिए डिजाइन की गई है।
वहीं, G3 एस्पोर्ट्स नेटवर्क चिप को लेकर दावा है कि ये इंटरनेट कनेक्शन को मजबूत करती है और नेटवर्क लेटेंसी को कम करती है। इसके अलावा P4 सुपर डिस्प्ले चिप का काम तेज रफ्तार वाले गेमिंग विजुअल्स की क्लैरिटी को बेहतर बनाना है। वनप्लस Ace 7 प्रो में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन के साथ डुअल-चैनल ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।
ये कूलिंग हार्डवेयर गेमिंग और दूसरे भारी टास्क्स के दौरान फोन की हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि लाइवस्ट्रीम देखते हुए फ्लोटिंग विंडो में गेम खेलने के दौरान भी ये सिस्टम फोन का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक कम रख सकता है। वहीं, ज्यादा गर्मी वाले माहौल में वीडियो कॉल के दौरान ये तापमान को 4.9 डिग्री सेल्सियस तक घटाने में कैपेबल है।
स्टोरेज ऑप्शन्स की बात करें तो वनप्लस Ace 7 को 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB रैम व स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। वहीं, Ace 7 प्रो पांच बड़े कॉन्फिगरेशन्स में आएगा, जिनमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और टॉप-एंड 16GB + 1TB शामिल हैं।
कंपनी ने बताया है कि Ace 7 और Ace 7 प्रो दोनों में BOE की कस्टमाइज्ड X4 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल वाली डिस्प्ले दी जाएगी। ये LTPO AMOLED पैनल्स सिस्टम-लेवल पर 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे, जबकि सपोर्टेड गेम्स में ये रिफ्रेश रेट 185Hz तक पहुंच जाएगा। स्टैंडर्ड Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट दिया जाएगा, जबकि Ace 7 प्रो में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।
दोनों ही स्मार्टफोन्स को पहले ही तीन कलर ऑप्शन्स में टीज किया जा चुका है। वनप्लस ने ये भी साफ कर दिया है कि ये हैंडसेट्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेंगे। वनप्लस Ace 7 और वनप्लस Ace 7 प्रो को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
देश में वनप्लस के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स पहले ही शुरू हो चुके हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक चीन से बाहर के मार्केट्स में इनकी उपलब्धता को लेकर कोई एलान नहीं किया है।
