राष्ट्रवाणी: गायक कुमार सानू ने 32 साल पहले सिनेमा का ब्रेकअप एंथम गाकर आशिकों के दिल का दर्द बयां किया था। अजय देवगन का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे अधिक लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कुमार सानू (Kumar Sanu) का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।
क्योंकि सानू दा वही गायक हैं, जिन्होंने 90 के दशक को कल्ट क्लासिक गीतों के दम पर पहचान दिलाई है। इसी आधार पर आज हम आपको कुमार सानू के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 32 साल पहले रिलीज किया गया था। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) पर फिल्माया गया ये सॉन्ग, सिनेमा जगत के ब्रेकअप एंथम के तौर पर जाना जाता है।
आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है- वैसे तो कुमार सानू ने बॉलीवुड फिल्मों के सदाबहार रोमांटिक गीतों को अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। लेकिन कई ऐसे आइकॉनिक सैड सॉन्ग हैं, जिनको कुमार सानू ने यादगार बनाया है। इस लेख में उनके जिस दर्दभरे गीत के बारे में बात की जा रही है, वह अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले से नाता रखता है और इसके बोल हैं- जीता था जिसके लिए… (Jeeta The Jiske Liye)।
फिल्म दिलवाले (Dilwale) का जीता था जिसके लिए… बॉलीवुड के टॉप सैड सॉन्ग में से शुमार होता है। कहा जाता है कि जब कुमार सानू का ये गाना जब रिलीज हुआ था, तो इसे आशिकों के टूटे दिलों की आवाज माना गया था। क्योंकि फिल्म दिलवाले में भी अजय देवगन का किरदार अरुण अपनी प्रेमिका सपना (रवीना टंडन) से मिले धोखे के गम में इस गीत को गुनगुनाता है।
इतना ही नहीं अगर 90 के दशक के सैड सॉन्ग की प्लेलिस्ट भी तैयार की जाएगी तो उसमें यकीनन तौर पर कुमार सानू के जीता था जिसके लिए… गीत का नाम शामिल होगा। आज भी इस गाने को श्रोतागण खूब सुनना पसंद करते हैं। इसी वजह से ये गीत यादगार माना जाता है।
मालूम हो कि दिलवाले का जीता था जिसके लिए… सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि मूवी की अन्य कास्ट सुनील शेट्टी और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। इतना ही नहीं इस दर्द भरे नगमे के लिरिक्स को गीतकार समीर ने लिखा था और बाकी का काम संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी ने मिलकर किया था। इस तरह से सिनेमा का ये कालजयी गीत तैयार हुआ।

