राष्ट्रवाणी: रामायण पार्ट 1 का हाल ही में लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो …और पढ़ें रामायण पार्ट 1 का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर/ फोटो – इंस्टाग्राम लॉस एंजेलिस में ‘रामायण पार्ट 1’ का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ रणबीर कपूर- साई पल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे यश को देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पाए फैंस एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश मूवी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एक ग्रैंड स्केल पर रिलीज कर रहे हैं। जिसका एक उदाहरण देखने को भी मिला।
हाल ही में जब फिल्म रामायण पार्ट 1 में श्री राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश लॉस एंजेलिस में रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड का वर्ल्ड प्रीमियर अटेंड करने पहुंचे, तो विदेशी ऑडियंस ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। रामायण पार्ट 1 के वर्ल्ड प्रीमियर पर लॉस एंजेलिस के रेड कार्पेट पर सभी सितारे अपने बेस्ट देसी आउटफिट में पहुंचे।
इस दौरान जहां रणबीर कपूर आइवरी रंग की जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे, तो वहीं साईं पल्लवी ने लाल रंग की साड़ी और प्यारी सी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया। इन दोनों के अलावा माइथोलॉजिकल फिल्म में ‘लंकापति रावण’ का किरदार अदा करने वाले यश इस खास मौके पर फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे, जिस पर गोल्डन रंग का ब्रोच लगा हुआ था, जिस पर दस सिर बने हुए थे।
इस खास मौके पर स्टारकास्ट के साथ-साथ निर्माता नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी दिखे, जिनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को देखने को मिला। लॉस एंजेलिस से रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही यश पत्नी के साथ रेड कारपेट पर आए तुरंत लोगों ने ‘रावण-रावण’ चैंट करना शुरू कर दिया।
यश ने रामायण पार्ट 1 के प्रीमियर पर ऑडियंस को कन्नड़ में ग्रीट किया और साथ ही माइथोलॉजिकल फिल्म पर और अपने फिल्मी सफर पर बात की। यश ने रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत में कहा, “जहां से आपकी शुरुआत हुई है, वह इस बात को तय नहीं कर सकती कि आपको कहां तक जाना है। आज मैं कन्नड़ और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक प्राउड मेंबर हूं और अपनी कहानी कह रहा हूं।” The roar of “RAVANA RAVANA” at the David Geffen Theatre in Los Angeles🔥 #Yash is already creating the hype. The big-screen impact is going to be something else👑 #Ramayana यश ने आगे कहा, “हमारे देश में हम सिर्फ कहानी नहीं कहते, उसे याद रखते हैं और उसे आगे आने वाली जनरेशन को पास करते हैं।
ये कहानी हजारों सालों से आगे बढ़ रही है। हम दुनियाभर के सामने इस कहानी को लाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म के जरिए दुनियाभर में लोगों को ये मैसेज मिल पाए कि भारत की संस्कृति, यहां की विरासत क्या है।” #Yash & #RanbirKapoor at the #Ramayana LA Premiere #RanbirKapoor arrived at the Ramayana premier

