राष्ट्रवाणी: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने अपने मंगेतर से सगाई तोड़ …और पढ़ें नाविका कोटिया ने मंगेतर से तोड़ी सगाई/ फोटो- इंस्टाग्राम नाविका कोटिया ने माजेन मोदी से तोड़ी सगाई दी के कुछ महीने पहले क्यों लिया ये निर्णय?
एक्ट्रेस ने डिलीट कीं सगाई की सभी तस्वीरें एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंग्लिश-विंगलिश में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी सपना का किरदार अदा करने वालीं नाविका कोटिया ने पुणे बेस्ड बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। एक्ट्रेस की शादी को कुछ ही समय बाकी था, ऐसे में क्यों उन्हें ये फैसला लेना पड़ा, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
नाविका ने बिजनेसमैन माजेन के साथ जनवरी 2026 में सगाई की थी, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस ने जुलाई में इंगजेमेंट तोड़ दी थी। इस बात की जानकारी फैंस को नाविका कोटिया के इंस्टाग्राम से तब मिली, जब एक्ट्रेस ने मंगेतर के साथ अपनी सगाई की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाविका और माजेन का अलग होने का ये निर्णय म्यूचअल था।
सूत्रो के मुताबिक, “ये एक अरेंज मैच था। दोनों ने जनवरी 2026 में गोल धना सेरेमनी की थी और अगले साल कपल का शादी करने का प्लान था। हालांकि, सगाई के बाद नाविका और माजेन के बीच कई दिक्कतें आईं, जिसके बाद उन्हें ये लगा कि वह एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
यही कारण है कि दोनों ने अलग होने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। उनके ब्रेकअप किसी भी नेगेटिव कारणों से नहीं हुआ है।” कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि कपल ने जुलाई में नहीं, बल्कि छह महीने पहले ही जिंदगी के अलग-अलग नजरिए के कारण सगाई तोड़ दी थी। अब एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई की सभी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं।
आपको बता दें कि नाविका और माजेन मोदी की मुलाकात एक म्यूचअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। नाविका ने एक पुराने इंटरव्यू में माजेन से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था, “हम दोनों एक दोस्त के जरिए मिले थे। उसके बाद जब मैं उनके माता-पिता से मिली तो मेरी उनसे पहचान और ज्यादा बढ़ी।
उसके बाद माजेन के मां-बाप ने मेरे पेरेंट से हाथ मांगा। मैं हमेशा से ये चाहती थी कि मेरी शादी का निर्णय मेरे माता पिता ही लें। मुझे लगा ये परफेक्ट फिट है।” नाविका कोटिया से सगाई टूटने के बाद रिपोर्ट्स की माने तो माजने मोदी इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस रितिका बदियानी को डेट कर रहे हैं।
उनके साथ बिजनेसमैन ने कई फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नाविका के करियर की बात करें तो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वह कसम से, बा बहू और बेबी, बालिका वधू जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में जब फिल्म इंग्लिश-विंगलिश में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था, तब वह चर्चा में आई थीं।
साल 2022 में वह राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं से जुड़ीं, जहां उन्होंने माया का ग्रे शेड किरदार निभाया।

