राष्ट्रवाणी: Xiaomi ने चीन में अपना नया REDMI K100 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz डिस्प्ले …और पढ़ें Redmi का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi ने चीन में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने REDMI K100 के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिल रहा है।
कंपनी का ये स्मार्टफोन गेमिंग और लंबे टाइम तक फोन यूज करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन की सेल चीन में 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो चीन में REDMI K100 की कीमत 3,499 युआन यानी करीब 49,910 रुपये है जिसमें आपको फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
जबकि फोन के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन यानी करीब 58,470 रुपये है और इसके 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,499 युआन यानी करीब 64,180 रुपये है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो REDMI K100 में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जा सकती है। डिस्प्ले में HDR10+, Dolby Vision और DC Dimming जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं जो इसे और भी खास बना रहे हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में Adreno 830 GPU और 12GB, 16GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम ऑप्शंस मिल रहे हैं। डिवाइस में 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।
गेमिंग के लिए फोन में D2 डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप भी मिल रही है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
डिवाइस में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट भी है। डिवाइस IP66, IP68, IP69 व IP69K रेटिंग के साथ आता है। इस नए रेडमी फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है।
कंपनी का कहना है कि Xiaomi Labs के टेस्ट में ये एक बार चार्ज करने पर 2.43 दिन तक चल सकती है। साथ ही फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। गेमिंग के दौरान हीटिंग कम करने के लिए फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी मिल रहा है।

