राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): Kondagaon Police Transfer: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के पुलिस विभाग में बंपर तबादला हुआ है। यहां एक साथ 340 पुलिस जवानों को इधर से उधर किया गया है। अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में भेजा गया है।
इस संबंध में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने आदेश भी जारी कर दिया है। कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने 27 अक्टूबर को जिला पुलिस बल के 340 जवानों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अंदरूनी थाना और चौकियों में तीन साल से तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में जिला पुलिस बल के साथ डीआरजी और बस्तर फाइटर में पदस्थ महिला एवं पुरुष जवान शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, बस्तर फाइटर के 190 पुरुष आरक्षक, 88 महिला आरक्षक, जिला बल एवं डीआरजी के 32 आरक्षक, 24 प्रधान आरक्षक और 6 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस तरह कुल 340 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
उत्तर: कोंडागांव जिले में कुल 340 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Kondagaon Police Transfers 340 Personnel Before Diwali, Personnel from Interior Areas Posted to Plains मोदी सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी दिवाली की सौगात, नियमितीकरण की मांग के बीच बड़ी खुशखबरी सराफा व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में लूट, 50 लाख के जेवरात-कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, मचा हड़कंप एप्पल इवेंट में आज खुलेगा टेक्नोलॉजी का पिटारा!
मैकबुक से आईपैड तक, दिवाली से पहले मिलेगा क्या-क्या सरप्राइज? दिवाली से पहले महंगा हुआ ऑटो का सफर, मिनिमम किराया 50 रुपए तय, रात में अलग चार्ज धनतेरस से पहले आधी हो गई चांदी की कीमत! क्या अभी और घटेंगे दाम?
जानें अभी खरीदें या थोड़ा रुकें मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री पर जताया भरोसा आधी रात को मौत बनकर आया ट्रक! एक झटके में उजड़ गया परिवार, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने की आत्महत्या, क्यों उठाया खौफनाक कदम

