राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): CG Farmers Good News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 15,000 रुपए /image: एआई Generated दिवाली से पहले साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों बड़ी खुशखबरी दी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’कृषक उन्नति योजना’ (CG Krishak Unnati Yojana) के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यदि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। धान के स्थान पर अन्य फसल लेने पर खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर कोई अन्य खरीफ फसल लगाते हैं, तो उन किसान को 15,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। जो किसान पहले से ही दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
किसानों को इस योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जाएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, सभी किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए, 31 अक्टूबर से पहले अपनी सेवा सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं।
उत्तर: धान के स्थान पर दूसरी खरीफ फसल लगाने वाले किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता मिलेगी। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Krishak Unnati Yojana Farmers Get 15000 Per Acre: Chhattisgarh Farmers 15000 Rupees, Farmers Scheme मोदी सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी दिवाली की सौगात, नियमितीकरण की मांग के बीच बड़ी खुशखबरी सराफा व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में लूट, 50 लाख के जेवरात-कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, मचा हड़कंप एप्पल इवेंट में आज खुलेगा टेक्नोलॉजी का पिटारा!
मैकबुक से आईपैड तक, दिवाली से पहले मिलेगा क्या-क्या सरप्राइज? दिवाली से पहले महंगा हुआ ऑटो का सफर, मिनिमम किराया 50 रुपए तय, रात में अलग चार्ज धनतेरस से पहले आधी हो गई चांदी की कीमत! क्या अभी और घटेंगे दाम?
जानें अभी खरीदें या थोड़ा रुकें मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री पर जताया भरोसा आधी रात को मौत बनकर आया ट्रक! एक झटके में उजड़ गया परिवार, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने की आत्महत्या, क्यों उठाया खौफनाक कदम

