राष्ट्रवाणी: रणबीर कपूर और यश की 2026 की एपिक सागा रामायण पार्ट 1 का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। लॉस …और पढ़ें रामायण पार्ट 1 का आया पहला ऑडियंस रिव्यू/ Photo- Instagram रामायण पार्ट 1 का विदेशी ऑडियंस ने किया रिव्यू रामायण की लोगों ने हॉलीवुड फिल्म से की तुलना बस दर्शकों को फिल्म में लगी एक ही कमी एंटरटेनमेंट, डेस्क,नई दिल्ली।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण पार्ट 1 का लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसको अटेंड करने के लिए खुद पूरी स्टारकास्ट पहुंची। 27 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर देखने के बाद नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर दर्शकों का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। एक तरफ जहां माइथोलॉजिकल फिल्म के ग्रैंड स्केल, स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने लोगों को इम्प्रेस किया, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ये भी बताया कि वह इस फिल्म में किस एक्टर का परफॉर्मेंस देखकर सबसे ज्यादा रोए। लॉस एंजेलिस में रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का प्रीमियर देखने के बाद एक कंटेट क्रिएटर ने इसका रिव्यू किया। उन्होंने फिल्म की तुलना द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से की।
नितेश तिवारी की रामायण को क्रिएटर ने एक सिनेमैटिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “सिनेमा की दुनिया में रामायण जैसा कुछ नहीं है। ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की पहली फिल्म आने के बाद से मुझे कभी इतना सुखद महसूस नहीं हुआ।” कंटेट क्रिएटर ने आगे लिखा, “ये मूवी बहुत ही बड़ी और शानदार है।
भगवान राम का किरदार बहुत ही कमाल है। मूवी के आखिर में जो सस्पेंस है, वो कमाल है। जहां पर मूवी का एंड हुआ मेरे मुंह से निकला ‘नहीं’, क्योंकि ऐसा लग रहा था देखते जाओ, लेकिन इसका सेकंड पार्ट भी है।
अगर किसी फिल्म से इसकी तुलना की जा सकती है, तो वह द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स है। मुझे लगता है कि वो भी नहीं होनी चाहिए। ये तीन घंटे की एक बड़ी फिल्म है।
मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैंने क्या देखा है।” #Ramayana First रिव्यू Out…!! A BLOCKBUSTER VERDICT from the first audience : “There’s nothing like this. The closest comparison is #LordOfTheRings, but even that doesn’t compare. दूसरे यूजर ने लिखा, “रणबीर कपूर जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया है, वह बहुत ही टैलेंटेड हैं।
उनकी परफॉर्मेंस देख मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं। ये कभी न भूलने वाला अनुभव है।” एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर और यश के अभिनय को सराहते हुए लिखा, “रामायण राइज ऑफ अ लीजेंड बहुत ही शानदार है। इस फिल्म के विजुअल्स, डांस, म्यूजिक और एक्शन सीन्स सभी बहुत बेहतरीन हैं।
रणबीर कपूर बेहतरीन थे और यश मैग्नेटिक थे। इस साल के सबसे शानदार सिनेमैटिक अनुभव में से एक है।” एक तरफ जहां दर्शक रामायण पार्ट 1 के लार्ज स्केल की तारीफ करते नहीं थके, तो वहीं कुछ लोगों को ये भी लगता है कि मूवी का सेकंड हाफ थोड़ा सा मेकर्स ने ज्यादा खींचा गया है। लार्जर देन लाइफ वाला एक्सपीरियंस देने वाली इस मूवी ने जहां दर्शकों को निराश किया, वो है फिल्म का म्यूजिक।
एक यूजर ने लिखा, “इस फिल्म का सबसे नकारात्मक प्वाइंट मूवी का म्यूजिक है। रामायण जिस तरह की कहानी है उसके लिए भावनाओं को छूने वाला एक डिवाइन पावर को महसूस करवाने वाला म्यूजिक होना चाहिए था, लेकिन इंडियन और हॉलीवुड धुन को मिलाना संगीतकार को बैकफायर कर गया।” रामायण पार्ट 1 को लॉस एंजेलिस की कुछ मीडिया हस्तियों ने देखकर इसका रिव्यू कर दिया है।
अब सबको भारत में इस फिल्म को देखने का इंतजार है। रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर ये फिल्म 5 नवंबर को दीवाली वीक में रिलीज होगी। 4 नवंबर को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा।

