राष्ट्रवाणी: गायक सोनू निगम ने महान सिंगर रहे मोहम्मद रफी के 60 साल पुराने एक कालजयी रोमाटिंक गीत को अपनी आवाज दी थी। मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) मोहम्मद रफी ने गाया था रोमांटिक सॉन्ग सोनू निगम ने रीक्रिएट किया था पुराना गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा के महान गायकों की फेहरिस्त में मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का नाम बड़े सम्मान से शामिल होता है। अपने सुनहरे गायिकी के करियर के दौरान रफी साहब ने कई यादगार गीतों को गाकर अमर किया था। उनके एक 60 साल पुराने गाने को मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी गाया है।
मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देते हुए सोनू निगम (Sonu Nigam) ने उनके एक रोमांटिक गीत को अपनी आवाज दी थी, जिसे 90 के दशक में रिलीज किया गया था। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है- साल 1993 में टी-सीरीज की तरफ से एक म्यूजिक एल्बम को रिलीज किया गया था, जिसका टाइटल था रफी की यादें। इस म्यूजिक एल्बम के जरिए सोनू निगम को गायिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है और इसके जरिए ही उन्होंने अपने गुरू और महान सिंगर मोहम्मद रफी के पुराने गीतों को रीक्रिएट करते हुए अपनी आवाज में गाया था।
रफी की यादें म्यूजिक एल्बम के कई वॉल्यूम सामने आए थे, जिसमें रोमांटिक सॉन्ग वाले वॉल्यूम में सोनू निगम द्वारा मोहम्मद रफी का कालजयी प्रेम गीत बहारों फूल बरसाओं… (Baharon Phool Barsao) गाया गया था। ये गाना 60 साल पहले आई अभिनेता राजेंद्र कुमार और अभिनेत्री वैजयंती माला स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म सूरज का था, जिसके ओरिजिनल वर्जन को रफी साहब ने साल 1966 में अपनी मधुर आवाज में गाया था।
सोनू निगम ने बहारों फूल बरसाओं… को जिस अंदाज में गाया है, उसको सुनकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने रफी साहब को इस गीत के माध्यम से एक परफेक्ट ट्रिब्यूट दिया। कुल मिलाकर कहा जाए तो मोहम्मद रफी और सोनू निगम ने मिलकर राजेंद्र कुमार के इस प्यार भरे गाने को हमेशा-हमेशा के लिए अमर किया।
राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला की फिल्म सूरज के बहारों फूल बरसाओं… को आपने लोगों की शादी के वीडियो कैसेट में जरूर सुना होगा। आज भी 60 सालों के बाद भी इस गाने को वेडिंग एंथम के तौर पर खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि मोहम्मद रफी साहब का ये सॉन्ग कितना अधिक पॉपुलर है।

