राष्ट्रवाणी: Hyderabad Women Entrepreneur Success Story: हैदराबाद के कूकटपल्ली की महिला उद्यमी दीक्षिता ने जंक फूड और मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते चलन के बीच सेहतमंद स्नैक्स तैयार करने की अनोखी पहल शुरू की है. श्री रक्षा फूड्स के जरिए वह पारंपरिक अनाज से ऐसे उत्पाद बना रही हैं, जिनमें सफेद चीनी, मैदा, डालडा, पाम ऑयल और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. मीठे उत्पादों में ऑर्गेनिक गुड़ और नमकीन स्नैक्स में कोल्ड-प्रेस्ड तेल का उपयोग होता है. खास बात यह है कि दीक्षिता बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाज सीधे किसानों से खरीदती हैं. फिलहाल करीब 10 से 15 किसान परिवार उनके इस कारोबार से जुड़े हैं. छोटे स्तर से शुरू हुए इस गृह उद्योग का मासिक टर्नओवर अब लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक पहुंच गया है. हर महीने 300 से अधिक नियमित ग्राहक उनके उत्पाद खरीदते हैं. उनकी यह पहल पारंपरिक स्वाद, महिला उद्यमिता और किसानों की आय को एक साथ जोड़ रही है.
Trending
- विशेष अभियान 6.0 के तहत जिले की संस्थाओं में चला स्वच्छता अभियान – राष्ट्रवाणी
- धमतरी: समेत पांच जिलों के निवेशकों से करोड़ों की ठगी, आरोपित इंदौर से गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने की छह नामों की अनुशंसा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 33 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- एचपीसीएल ने बिहार के भागलपुर में 159 करोड़ रुपये की लागत से सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है; गीले कचरे से हरित ईंधन का उत्पादन – भारतीय पीएसयू
- दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन-पेंशन के लिए 164.65 करोड़ जारी – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 31 अक्टूबर: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार – राष्ट्रवाणी

