राष्ट्रवाणी (सूरजपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड में दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यदि न्यायालय द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा पर कानूनी प्रक्रिया के तहत अमल किया जाना है, तो वे निःशुल्क जल्लाद की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
उनके इस पत्र के बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का मुद्दा चर्चा में आ गया है।

