राष्ट्रवाणी: अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज इलाज के जरिए ठीक होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन अगर उसी जगह किसी खतरनाक बैक्टीरिया का संक्रमण हो जाए तो उनकी परेशानी बढ़ती है. कर्नाटक के एक निजी अस्पताल में हुई स्टडी में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जुलाई 2021 से दिसंबर 2023 के बीच हुई इस स्टडी में 154 मरीजों के खून में एसिनेटोबैक्टर बाउमानी नाम का बैक्टीरिया मिला. यह बैक्टीरिया कई एंटीबायोटिक दवाओं के असर को बेअसर करता है. नजीता यह हुआ कि मरीजों पर न तो दवाओं का असर हुआ, उल्टा उनकी हालत बिगड़ती चली गई. 30 दिन के अंदर ही 77 फीसदी मरीजों की मौत हो गई. एसिनेटोबैक्टर बाउमानी एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो अस्पतालों में संक्रमण फैलाने के लिए जाना जाता है. यह खासतौर पर उन मरीजों के लिए खतरनाक साबित होता है, जो पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या आईसीयू में भर्ती हैं. यह बैक्टीरिया फेफड़ों, खून और शरीर के दूसरे हिस्सों में संक्रमण पैदा करता है. इसकी एक बड़ी चिंता यह है कि इसके कुछ प्रकारों पर कई एंटीबायोटिक दवाएं असर भी नहीं करतीं. ऐसी स्थिति में मरीज का इलाज करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए डॉक्टरों के लिए सही जांच के बाद संक्रमण के हिसाब से दवा चुनना जरूरी होता है. स्टडी में शामिल 154 मरीजों में से 118 की मौत संक्रमण मिलने के 30 दिनों के भीतर हो गई. यह कुल मरीजों का करीब 76.6 प्रतिशत है. रिपोर्ट के अनुसार, 57.1 प्रतिशत मरीजों की मौत संक्रमण के शुरुआती सात दिनों के भीतर हुई. इसके अलावा, आधे से ज्यादा मरीजों में फेफड़ों के संक्रमण की बात सामने आई, जबकि करीब 29 प्रतिशत मामलों में नस में लगी कैथेटर नली से जुड़े संक्रमण की जानकारी मिली. कैथेटर एक पतली नली होती है, जिसका इस्तेमाल मरीज को दवा या तरल पदार्थ देने और कुछ मामलों में खून निकालने के लिए किया जाता है. अस्पतालों में संक्रमण रोकने के लिए साफ-सफाई, हाथों की स्वच्छता और मेडिकल उपकरणों को सही तरीके से साफ करना जरूरी है. आईसीयू में भर्ती मरीजों और वेंटिलेटर पर रहने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए. मरीजों की देखभाल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की नियमित सफाई का ध्यान रखना चाहिए. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम? – राष्ट्रवाणी
- बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें? – राष्ट्रवाणी
- एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी – राष्ट्रवाणी
- सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज – राष्ट्रवाणी
- बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में की जगह पक्की
- जलवायु परिवर्तन को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए: लैंसेट काउंटडाउन रिपोर्ट – भारतीय पीएसयू
- 7,600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले फोन पर बड़ा डिस्काउंट, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर भी – अमेजन diwali edition सेल huge discounts on snapdragon 8 gen 5 powered iqoo 15r – राष्ट्रवाणी
- गूगल Gemini Notebook में आया नया Textbook फीचर, फ्री में मिलेंगी बुक्स; ऐसे करें इस्तेमाल – गूगल gemini notebook introduces free textbooks feature for students how to use – राष्ट्रवाणी

