राष्ट्रवाणी: किताबों के पन्नों में घंटों उलझकर रटने का दौर अब पुराना हो चुका है, आज की जनरेशन प्रैक्टिकल और इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाई करना पसंद करती है। गूगल Gemini Notebook में जुड़ा नया टेक्स्टबुक फीचर। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पढ़ाई का मतलब अब सिर्फ मोटी-मोटी किताबों में घंटों डूबे रहना नहीं रह गया है, क्योंकि नई जनरेशन चीजों को प्रैक्टिकल और इंटरैक्टिव तरीके से सीखना पसंद करती है। जरा सोचिए कि अगर आपका एआई स्टडी कंपैनियन न केवल आपकी किताबों को अच्छी तरह समझ सके, बल्कि उन किताबों के कंटेंट से आपके लिए पर्सनलाइज्ड स्टडी मटीरियल भी तैयार कर दे।
गूगल Gemini Notebook और इसके नए टेक्स्टबुक फीचर की बदौलत अब ये बिल्कुल मुमकिन हो गया है। ये नया फीचर सीधे आपकी उंगलियों पर सैकड़ों फ्री एजुकेशनल मटीरियल्स का एक्सेस देता है। चाहे आपको सोर्स बुक्स से सीधे सटीक जवाब चाहिए हों या फिर क्विज, फ्लैशकार्ड्स और स्टडी गाइड्स तैयार करने हों, ये नया फीचर आपकी पढ़ाई को ज्यादा असरदार और मजेदार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
यहां जानिए कि आप गूगल Gemini Notebook में इस टेक्स्टबुक फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। अगर आप गूगल Gemini Notebook के इस ऑल-न्यू टेक्स्टबुक फीचर को आजमाने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जान लेना फायदेमंद रहेगा: Gemini Notebook में टेक्स्टबुक्स जोड़ना बेहद आसान है। इसके लिए आपको इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा: टेक्स्टबुक्स के सीधे जुड़ जाने से स्टूडेंट्स को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एआई से सवाल पूछते वक्त उन्हें गैर-जरूरी और भटकाने वाली ढेर सारी जानकारी से छुटकारा मिल जाएगा।
इसके अलावा, एआई के गलत या मनगढ़ंत जवाब देने का खतरा भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि जवाब सिर्फ किताब के आधार पर ही मिलेंगे। ये एआई टूल अब इनलाइन साइटेशन्स और लिंक्स भी साथ देता है, जिससे छात्रों के लिए जानकारी को क्रॉस-चेक करना और जरूरत पड़ने पर सीधे ओरिजिनल सोर्स पर जाकर डिटेल में पढ़ना काफी आसान हो जाता है।
इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये एआई टूल किताब के कंटेंट को पर्सनलाइज्ड स्टडी गाइड्स, प्रैक्टिस क्विज और फ्लैशकार्ड्स में बदल देता है। ये फीचर उस समय सबसे ज्यादा काम आता है जब आपका पढ़ाई का मूड न हो और एग्जाम सिर पर हों। ऐसे में आप सिर्फ खेलते-खेलते जरूरी टॉपिक्स का रिवीजन कर सकते हैं, अपनी तैयारी परख सकते हैं और बिना तनाव के परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकते हैं।
