राष्ट्रवाणी: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 3.62 लाख करोड़ रुपये का राजस्व और 29,550 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। राजस्व 3.62 लाख करोड़, EBITDA 62,409 करोड़ रुपये रिकॉर्ड। कंपनी का शुद्ध लाभ 29,550 करोड़ रहा।
O2C, डिजिटल सेवाओं, रिटेल ने प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने FY27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।
कंपनी ने रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने 30 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में उछाल के पीछे मुख्य कारण ‘ऑयल-टू-केमिकल्स’ (ऑयल से केमिकल) कारोबार का शानदार प्रदर्शन, और डिजिटल सेवाओं तथा रिटेल क्षेत्र में हुई वृद्धि है, जिसके चलते कंपनी के रेवेन्यू में 28 प्रतिशत का उछाल आया है।
जियो का कुल सब्सक्राइबर बेस 542 मिलियन के पार पहुंच गया है, जिसमें इस तिमाही के दौरान 9.1 मिलियन नए सब्सक्राइबर जुड़े हैं। इसका 5G सब्सक्राइबर बेस 300 मिलियन हो गया है। कुल वायरलेस ट्रैफ़िक में 5G की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने कहा, “वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (2Q FY27) के दौरान, जटिल कारोबारी माहौल के बावजूद हमारे बिजनेसेज ने शानदार प्रदर्शन किया। कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा, जबकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन का ग्लोबल सप्लाई चेन पर दबाव जारी रहा।
ऐसे हालात में, हमारे पोर्टफोलियो का घरेलू झुकाव, साथ ही परिचालन अनुशासन और हमारे एकीकृत व्यवसायों की विविधता ने रिलायंस को बाहरी उतार-चढ़ाव का प्रभावी ढंग से सामना करने में मदद की।”
