राष्ट्रवाणी: इतनी सख्ती के बाद भी कैसे हो रही है खेती? एक तरफ तालिबान प्रशासन का दावा है कि उसने इस साल 22 हज़ार हैक्टेयर जमीन पर अफीम की खेती नष्ट की है. लेकिन UNODC की रिपोर्ट कुछ और ही हालात बता रही है. दरअसल किसानों ने खेती करने के और इस पाबंदी से बचने के कुछ और ही तरीके ढूंढ निकाले हैं. यहां कुछ किसान अनाज के खेतों के बीच या चारदीवारी के भीतर छोटे-छोटे हिस्सों में अफीम उगा रहे हैं. वहीं, कुछ किसान अलग-अलग समय पर बुआई और कटाई कर रहे हैं, ताकि अधिकारियों की नजर से बच सकें. UNODC की कार्यकारी डायरेक्टर मोनिका जूमा का कहना है कि अफ़ीम की खेती में चार गुना वृद्धि दिखाती है कि जब गरीब किसानों के पास परिवार का पेट पालने का दूसरा जरिया नहीं होता, तो अवैध खेती पर रोक बनाए रखना कितना मुश्किल है.’ असल में तालिबान ने प्रतिबंध तो लगाया पर किसानों को कोई दूसरा वैकल्पिक रोजगार नहीं दिया. इस सर्वे में एक और बात खास सामने निकलकर आई कि अफगानिस्तान के 34 में से 16 प्रांत ऐसे हैं, जहां अफीम की खेती हो रही है. पर अब 75% खेती पुराने पैटर्न से उलट उत्तर-पूर्व के इलाकों में हो रही है. जबकि बैन से पहले ज्यादातर खेती साउथ-वेस्ट के इलाकों में होती थी. तालिबान के प्रतिबंध के बाद से तस्कर अफीम की मांग के चलते पुराने स्टॉक का ही इस्तेमाल कर रहे थे, पर ये स्टॉक तेजी से कम हो रहा था. विश्व मादक पदार्थ रिपोर्ट 2026 में भी योरोप में हेरोइन की आपूर्ति घटने के संकेत मिले हैं. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- अनंत सिंह को फिर जाना पड़ेगा जेल? जमानत रद्द की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- साल की अंतिम सोमवती अमावस्या कब? सौभाग्य योग में स्नान-दान और पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त – राष्ट्रवाणी
- संजू नहीं, ईशान का पत्ता काटेंगे वैभव सूर्यवंशी? गंभीर के सामने नई सिरदर्दी – राष्ट्रवाणी
- खेत में पराली छोड़कर उगाएं गेहूं और चना, बिना जलाए खाद बनाने का जानें तरीका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: दोपहर 1 बजे तक 44.68% मतदान, बीकानेर की बीठनोक सबसे आगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री Kisan 24th Kisht: इन 5 गलतियों से अटक सकते हैं 2000 रुपये, तुरंत करें चेक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- नागपुर में हार के बाद महायुति में हलचल, फडणवीस से मिले ठाकरे भाई, होगा उलटफेर? – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में छोले मांगने पर भड़क गया दुकानदार, ग्राहक को चाकू से गोदकर मार डाला—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

