राष्ट्रवाणी: इतनी सख्ती के बाद भी कैसे हो रही है खेती? एक तरफ तालिबान प्रशासन का दावा है कि उसने इस साल 22 हज़ार हैक्टेयर जमीन पर अफीम की खेती नष्ट की है. लेकिन UNODC की रिपोर्ट कुछ और ही हालात बता रही है. दरअसल किसानों ने खेती करने के और इस पाबंदी से बचने के कुछ और ही तरीके ढूंढ निकाले हैं. यहां कुछ किसान अनाज के खेतों के बीच या चारदीवारी के भीतर छोटे-छोटे हिस्सों में अफीम उगा रहे हैं. वहीं, कुछ किसान अलग-अलग समय पर बुआई और कटाई कर रहे हैं, ताकि अधिकारियों की नजर से बच सकें. UNODC की कार्यकारी डायरेक्टर मोनिका जूमा का कहना है कि अफ़ीम की खेती में चार गुना वृद्धि दिखाती है कि जब गरीब किसानों के पास परिवार का पेट पालने का दूसरा जरिया नहीं होता, तो अवैध खेती पर रोक बनाए रखना कितना मुश्किल है.’ असल में तालिबान ने प्रतिबंध तो लगाया पर किसानों को कोई दूसरा वैकल्पिक रोजगार नहीं दिया. इस सर्वे में एक और बात खास सामने निकलकर आई कि अफगानिस्तान के 34 में से 16 प्रांत ऐसे हैं, जहां अफीम की खेती हो रही है. पर अब 75% खेती पुराने पैटर्न से उलट उत्तर-पूर्व के इलाकों में हो रही है. जबकि बैन से पहले ज्यादातर खेती साउथ-वेस्ट के इलाकों में होती थी. तालिबान के प्रतिबंध के बाद से तस्कर अफीम की मांग के चलते पुराने स्टॉक का ही इस्तेमाल कर रहे थे, पर ये स्टॉक तेजी से कम हो रहा था. विश्व मादक पदार्थ रिपोर्ट 2026 में भी योरोप में हेरोइन की आपूर्ति घटने के संकेत मिले हैं. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- जहां होती है रॉयल एनफील्ड की पूजा, जानें पाली के बुलेट बाबा मंदिर का रहस्य—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- दो से चार लाइन का होगा बुरहानपुर स्टेशन! ऐतिहासिक असीरगढ़ किले के रूप में संवरेगा, यात्रिय – राष्ट्रवाणी
- प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी प्रेमिका, लड़की ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया – राष्ट्रवाणी
- बहराइच के भट्ठा-बरगदहा गांवों में 12 साल से स्कूल की मांग कर रहे ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- डायबिटीज में एक्सरसाइज़ कैसे करें? क्या व्यायाम से कम हो सकता है ब्लड शुगर…. – राष्ट्रवाणी
- Amla Cultivation Tips For Farmers: आंवले की बागवानी से होगी तगड़ी कमाई, जानें – राष्ट्रवाणी
- शिमला मिर्च-प्याज में डालें ये 4 चीजें, ऐसा स्वाद मिलेगा कि बार-बार बनाएंगे—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Parasrampura Chhatri: 18वीं सदी के चित्रों में कैद है शेखावाटी का इतिहास—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

