राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh Weather News बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। यहां पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में भारी बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है।
हालांकि अब इसका असर धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन आज भी राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश का आसार हैं। मौसम विभाग ने इस ताकतवर सिस्टम के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश होने का आसार है।
वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
अचानक हुए मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखने को मिला है। पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। जिसमें सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और पिथौरा शामिल है।
वहीं तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 5 से 6 सेमी वर्षा हुई। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेशभर के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दी गई थी।
जिसके बाद आज भी रायगढ़ जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, लगातार बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कई एकड़ में धान की खड़ी फसल नीचे झुक गई है।
हालांकि, फसल को हुए नुकसान का सही आकलन बाद में हो सकेगा। आपको बता दें कि कबीरधाम जिले में एक जून से 820.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 857.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 632.9 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 747.8 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 638.4 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 788.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 606.0 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 1154.2 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 1138.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
29 अक्टूबर की स्थिति में पिछले 24 घंटे में जिले में 17.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 19.7 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 21.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 20.8 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 12.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 14.7 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 22.7 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 16.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उत्तर: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Cyclone Impact in Chhattisgarh: Rain Alert Continues, Schools Closed in Raigarh as Heavy Rain Affects Farmers नियमितीकरण के फैसले से पहले तक इन शिक्षकों को मिलेगा हर माह 17,000 रु. मानदेय, उच्च न्यायालय का अहम फैसला बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने जताया दुख बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर अब फोन पर धोखाधड़ी करना पड़ेगा भारी!
1 नवंबर से ऐसा क्या बदलेगा कि ठगों की उड़ जाएगी नींद? भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भयंकर बाढ़, भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, सामने आया Video साय सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, भुगतान आदेश जारी कर बताया खाते में कब आएगा पैसा करोड़ों का ऑफर!… फिर भी कोई कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, आखिर क्या है माजरा?
22 जिला कलेक्टर और 12 एसपी का तबादला, जानिए क्यों अचानक बदले गए इन जिलों के अधिकारी

