राष्ट्रवाणी: श्रद्धा कपूर स्टारर बायोग्राफिकल फिल्म ‘ईठा’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ईठा का बेसब्री से इंतजार है।
यह फिल्म पहले अगस्त में यश स्टारर टॉक्सिक से टकराने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी और अब यह दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का धांसू ट्रेलर मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है। मैडोक फिल्म्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, ‘पर्दा उठ चुका है, तमाशा सज चुका है’।
वहीं यूट्यूब पर बायोग्राफिकल फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में पावरफुल अवतार में नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पावरफुल डायलॉग से होती है- तुम्हीं ने कहा था ना कि देखते हैं पहले क्या टूटता है?
मेरा भरोसा या मेरा घमंड, मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया’। ट्रेलर में आगे ईठा की जर्नी को दिखाया जाता है कि कितना संघर्ष करके वह एक मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार बनी। ट्रेलर में जीशान अयूब का पावरफुल वॉइसओवर भी है।
विठाबाई का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में हुआ था और वह कलाकारों के एक परिवार में पली-बढ़ीं। ‘भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर’ नाम का कला-दल उनके पिता और चाचा चलाते थे। इस दल की स्थापना उनके दादा नारायण खुदे ने की थी, जो पुणे जिले के शिरूर तालुका के कवठे यमाई गांव के रहने वाले थे।
बचपन से ही उनका परिचय कई तरह के गीतों से हुआ, जिनमें लावणी, गवलन और भेदिक शामिल थे। पढ़ाई-लिखाई में तो वह बहुत अच्छी नहीं थीं, लेकिन बहुत कम उम्र से ही, बिना किसी ट्रेनिंग के उन्होंने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। विथिबाई के जीवन की एक बड़ी घटना तब घटी, जब एक परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
वह मंच के पीछे गईं, जहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया और एक पत्थर की मदद से गर्भनाल काट दी। इसके तुरंत बाद, वह वापस मंच पर आईं और अपना परफॉर्मेंस जारी रखा। दर्शकों ने देखा कि गर्भावस्था के कारण उभरा पेट गायब था, जिसे देखकर वे हैरान रह गए।
ईथा एक अपकमिंग बायोग्राफिकल फिल्म है जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव हैं।

