राष्ट्रवाणी: इम्तियाज अली ने यंग जनरेशन को सफल होने का सही तरीका बताते हुए कहा कि उन्हें ये महसूस हो रहा …और पढ़ें जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंचें इम्तियाज अली/ फोटो- इंस्टाग्राम सफलता के लिए लक्ष्य तय कर मेहनत करने पर जोर दिया अंधविश्वास और नाम की स्पेलिंग बदलने की प्रथाओं की निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला हीर रांझा’ और ‘इडियट ऑफ इस्तांबुल’ पर अपडेट दिए जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई।
सफलता केवल चाहने से नहीं, बल्कि लक्ष्य तय करके प्रयास करने से मिलती है। यह कहना है लव आज कल और जब वी मेट फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज अली का। मुंबई में चल रहे जागरण फिल्म फेस्टिवल में युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि हर चीज को किस्मत या ब्रह्मांड के भरोसे छोड़ने के बजाय मेहनत पर विश्वास रखें।
इम्तियाज अली ने जागरण फिल्म फेस्टिवल के मंच पर कहा, “अपने लिए चीजें आसान मत बनाओ, जो पाना है, उसके बारे में सोचकर उसे ब्रह्मांड के भरोसे मत छोड़ो कि हो जाएगा। आपको सफलता तभी मिल सकती है, जब आप एक लक्ष्य तय करें और उसकी ओर शिद्दत से काम करें। आप आज की स्मार्ट पीढ़ी हैं, लोगों के बनाने से बेवकूफ न बनें।” निर्देशक ने लोगों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए आगे कहा, “आप में जितनी क्षमता और समझ है, जो अक्ल है, उसका पूरा प्रयोग करें।
फिर आप वह सब कुछ पा सकेंगे, जो आपको चाहिए। केवल सोचते रहने और चाह रखने से अगर किसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल जाता तो सब कलाकारों को मिल गया होता, क्योंकि हर कलाकार अवार्ड की चाह रखता है।” कई बार मुझे लगता है कि हमारे समाज में अंधविश्वास बढ़ता जा रहा है। कई बार तो लोग नाम की स्पेलिंग तक बदल देते हैं, मुझे लगता कि उससे बेहतर है प्रयास करो।
मैं वापस आउंगा की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब हाल ही में इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। जब वी मेट, रॉकस्टार, हाइवे जैसी कई सफल फिल्में देने वाले निर्देशक ने आगामी फिल्म हीर रांझा पर भी अपडेट दिया और बताया कि उसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। जागरण फिल्म फेस्टिवल में ही इम्तियाज अली ने अपनी आगामी फिल्म इडियट ऑफ इस्तांबुल के डिब्बाबंद होने पर भी कंफर्मेशन दी।
उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में पुष्पा 2 अभिनेता फहाद फासिल के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन उनकी सोच के मुताबिक प्रोजेक्ट वर्क नहीं कर पाया। हालांकि, वह और फासिल दोनों लगातार संपर्क में हैं और भविष्य में साथ काम जरूर करेंगे।

