राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Five patwari Suspended News/Image Credit: File वाड्रफनगर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पांच पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है (Five patwari Suspended News)। बताया जा रहा है कि नोटिस जारी किए जाने के बावजूद पटवारी अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे थे।
इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पांचों पटवारियों को निलंबित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, निलंबित किए गए पटवारियों में गौतम पटेल, पन्नेलाल सोनवानी और कपिलदेव भगत समेत कुल पांच पटवारी शामिल है। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है।
बताया जा रहा है कि, पटवारियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा था। आम लोगों को भी अपने जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नोटिस के बाद भी पटवारियों के ड्यूटी पर नहीं लौटने पर एसडीएम ने निलंबन का आदेश जारी किया।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारी PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। इस बीच अब सरकार ने हड़ताली पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप को निलंबित कर दिया है। संबंध में राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भागवत कश्यप जब मुकडेगा तहसील में पदस्थ थे, उस दौरान उनके द्वारा विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय और राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में कथित लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर कार्यालय ने 30 सितंबर 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था।
इसके जरिए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था। कश्यप ने 5 अक्टूबर 2026 को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि, अतिरिक्त समय की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्होंने न तो कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और न ही जवाब देने में हुई देरी के संबंध में कार्यालय को कोई सूचना दी।
आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करना और विलंब के संबंध में सूचना नहीं देना शासकीय सेवा नियमों के प्रतिकूल आचरण है। इसी आधार पर प्रशासन ने उनके निलंबन का फैसला लिया है। निलंबन अवधि के दौरान भागवत कश्यप का मुख्यालय तहसील कार्यालय रायगढ़ की कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है।
बता दें कि पटवारी PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। संघ का आरोप है कि ऐप का विरोध करने पर पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। संघ के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले में पदाधिकारियों और बाकी पटवारियों के तबादले किए गए हैं।
साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। वहीं, महासमुंद जिले में पटवारियों को सस्पेंड किया गया है। राजस्व पटवारी संघ ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
संघ का कहना है कि पटवारी पहले से ही कई विभागीय और सर्वे संबंधी कामों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद PV ऐप की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान करने के बजाय पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: SDM suspends 5 Patwaris in Wadrafnagar who went on strike महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से लाया गया भारत, कल होगी रायपुर में पेशी नवा रायपुर के आसमान पर शौर्य, साहस और कौशल का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने देखा टीम सारंग का रोमांचकारी हवाई करतब Kondagaon News: पारिवारिक विवाद के बाद पिता-बेटी ने उठाया बड़ा कदम!
पिता की मौत, बेटी का इलाज जारी आ रहा है खतरनाक चक्रवाती तूफान मुरासु! छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के मीडियाकर्मियों को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने कर दिया ये ऐलान, 30 नवंबर तक मांगे सुझाव छत्तीसगढ़ में माओवाद से प्रभावित इलाके अब शांति, विश्वास और विकास के केंद्र बन रहे हैं : मोदी क्या भारत में आएगा भुखमरी का संकट?
सद्गुरु ऋतेश्वर जी की बड़ी चेतावनी, भविष्य को लेकर जताई चिंता

