राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): देश में चक्रवात अर्नब का असर खत्म ही नहीं हुआ था कि अब एक और तूफान दस्तक देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। दो नवंबर तक यह प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के राज्यों के साथ मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain in Chhattisgarh) होने की आशंका है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नवंबर को गहन अवदाब और अधिक तीव्र होकर चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया।
फिलहाल यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और दो नवंबर की सुबह तक और अधिक ताकतवर होने की संभावना है। इसके बाद यह प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
तूफान के दो नवंबर की आधी रात से तीन नवंबर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कुछ इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तीन और चार नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा एक और दो नवंबर तथा पांच से सात नवंबर के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
तूफान का सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में रहने की संभावना है। दो और तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
ओडिशा में दो से चार नवंबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। तीन और चार नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का अलर्ट है। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Heavy Rain in Chhattisgarh and 10 States on Diwali due to New Cyclone Murasu चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे सीएम योगी, बेटे की शादी में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर रामरतन बनर्जी का निधन, सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि इन दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगा इस दल को तगड़ा झटका एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर, पांच जोन में बांटकर की जा रही भव्य आयोजन की तैयारी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सरयू आरती स्थल का करेंगे निरीक्षण नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर ‘तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से लाया गया भारत, कल होगी रायपुर में पेशी

