राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रधानमंत्री Modi Wrote Letter To मुख्यमंत्री Sai | Photo Credit: IBC24 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं (प्रधानमंत्री Modi Wrote Letter To मुख्यमंत्री Sai)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ से अपने दशकों पुराने आत्मीय संबंधों, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता तथा विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलावों का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि 26 वर्ष पूर्व उनके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। इस ऐतिहासिक निर्णय ने लाखों नागरिकों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को साकार किया और प्रदेश के विकास की नई यात्रा का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के दिनों से ही छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से उन्हें अनेक बार यहां आने का अवसर मिला। सरगुजा के वनांचलों से लेकर बस्तर की पावन धरती तक की यात्राओं में उन्होंने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और जनजीवन को निकट से जाना और समझा है।
उन्होंने उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ की सरलता, सहजता, परिश्रमशीलता और जीवंत सांस्कृतिक परंपराएं उन्हें सदैव प्रेरणा देती रही हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर अपने प्रदेश प्रवास और नए विधानसभा भवन के लोकार्पण का भी स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण परिवर्तन बताया।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक जो क्षेत्र नक्सलवाद के रेड कॉरिडोर के रूप में पहचाने जाते थे, वे आज शांति, विश्वास और विकास के नए केंद्र बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रहा, लेकिन आज इसे निर्णायक रूप से समाप्त करने में सफलता मिली है।
इससे प्रदेश में विकास का नया वातावरण बना है तथा कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार को नई गति मिली है। उन्होंने बस्तर में आए ऐतिहासिक बदलाव का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर को माओवादी आतंक से मुक्त कराने का संकल्प पूरा हुआ है।
बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस परिवर्तन के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि नियद नेल्ला नार, आजीविका उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर जैसी पहलों से स्थानीय नागरिक बुनियादी सुविधाओं और विकास के नए अवसरों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बस्तर के शांति, सुशासन और समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ने पर गर्व व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी के विस्तार को विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने स्मरण किया कि 25 वर्ष पहले दिल्ली और रायपुर के बीच दिनभर में केवल एक उड़ान उपलब्ध हुआ करती थी, जबकि आज प्रदेश में चार आधुनिक हवाई अड्डों का नेटवर्क है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाएं भी शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के विस्तार से रायपुर और बिलासपुर के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो गया है। विशाखापत्तनम और रांची-धनबाद जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे आने वाले समय में राज्य की कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार के अवसरों को नई गति देंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आपके आत्मीय, प्रेरणादायी पत्र और स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए समस्त तीन करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से आपका हृदय से आभार। आपने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत, बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता और प्रदेश की विकास यात्रा का जिस आत्मीयता से उल्लेख किया है, वह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
छत्तीसगढ़ की माटी और यहाँ के जनजीवन से आपका गहरा जुड़ाव प्रदेश के प्रति आपके विशेष स्नेह को दर्शाता है। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा स्थापित हमारा छत्तीसगढ़ आज आपके कुशल नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन में शांति, सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है। हम अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए आधुनिक तकनीक, बेहतर अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के प्रति आपका विशेष स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। आपके ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे। आपकी आत्मीय शुभकामनाओं, विश्वास और सतत मार्गदर्शन के लिए पुनः हार्दिक आभार।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 1, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने संत गुरु घासीदास के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की नीतियों के मूल आधार जैसा है। इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से सुदूर जनजातीय क्षेत्रों तक पक्के मकान, सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इन प्रयासों से प्रदेश की बड़ी आबादी को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 73 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 22 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण पूरा हुआ है।
41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा है और करीब 40 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन मिले हैं। लगभग ढाई करोड़ आयुष्मान कार्डों के माध्यम से नागरिकों की आरोग्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उल्लेख किया कि इन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश के हर परिवार के जीवन को बेहतर बनाना डबल इंजन सरकार का मूल ध्येय है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में एम्स, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम और निफ्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
पीएम-सेतु और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छत्तीसगढ़ी के साथ गोंडी, हल्बी और सरगुजिहा जैसी स्थानीय भाषाओं एवं बोलियों में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के विकास में नारीशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने महतारी वंदन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने नवा रायपुर के आधुनिक शहर के रूप में उभरने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया एआई मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप नई तकनीक से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी, बिजली, एल्युमिनियम और स्टील जैसे क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नवा रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0 और ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट ने देश के स्टील क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और प्रतिभाशाली युवाओं की शक्ति से प्रगति का नया मार्ग तैयार हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र के समापन में छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका होने वाली है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दे रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी तथा प्रदेश अपनी उपलब्धियों से मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र के अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ के सभी परिवारजनों को राज्य स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: प्रधानमंत्री Modi writes a warm letter to मुख्यमंत्री Sai on Chhattisgarh Foundation Day, extends best wishes to the people of the state चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे सीएम योगी, बेटे की शादी में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर रामरतन बनर्जी का निधन, सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि इन दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगा इस दल को तगड़ा झटका एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर, पांच जोन में बांटकर की जा रही भव्य आयोजन की तैयारी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सरयू आरती स्थल का करेंगे निरीक्षण नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर ‘तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से लाया गया भारत, कल होगी रायपुर में पेशी

