राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका की वेइल कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता पुरुषों के लिए एक गर्भनिरोधक गोली (मेल कंट्रासेप्टिव पिल) तैयार कर रहे हैं. शोधकर्ताओं का दावा है कि इस टैबलेट को असुरक्षित यौन संबंध बनाने से 30 मिनट पहले खाने पर यह 7 से 8 घंटे के लिए शुक्राणुओं की गति को रोक देगी. इससे पुरुषों के पुरुषत्व, शुक्राणु उत्पादन या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्राव पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. दवा का असर खत्म होते ही प्रजनन क्षमता फिर से सामान्य हो जाएगी.यह दवा शरीर में ‘एसएसी’ (SAC) नामक एंजाइम के स्राव को अस्थायी रूप से रोककर काम करती है, जो शुक्राणुओं को तैरकर अंडाणु तक पहुंचने में मदद करता है. इसके रुकने से शुक्राणु अपनी गतिशीलता खो देते हैं और सीमित समय के लिए अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते हैं. इससे वीर्य स्खलन और यौन अनुभव में कोई बाधा नहीं आती है.अमरीका की सरकारी शोध संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मंजूरी के बाद इसका इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है, जिसमें यह 90 प्रतिशत तक सफल रहा है. इसके साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बेहद कम माना जा रहा है. हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने की जांच के कारण इस दवा को बाजार में आने में अभी थोड़ा समय लगेगा. रविवार, 01 नवम्बर 2026 रवि, 01 नव. 2026 | 09:15 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

