राष्ट्रवाणी: Induction Using Tips: आजकल रसोई का में खाने बनाने के तरीके में काफी बदलाव आ चुका है. अब लोग गैस सिलेंडर के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हा भी इस्तेमाल करते हैं. खासतौर पर छोटे परिवारों के लिए में तो ज्यादा इसी का इस्तेमाल होता है. जब अचानक रात में गैस खत्म हो जाए या फिर तुरंत चाय-मैगी बनानी हो तो सबसे पहले इंडक्शन ही इस्तेमाल में लाया जाता है. सबसे अच्छी बात इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है. लेकिन जितना इसे इस्तेमाल करना आसान है उतना ही उसका रखरखाव करना होता है. यह पूरी तरह से बिजली और मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी पर काम करता है, इसलिए इसे सामान्य गैस चूल्हे की तरह रफ एंड टफ तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. अक्सर लोग अनजाने में इसे चलाते वक्त कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो किसी बड़े हादसे की वजह बन जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इंडक्शन इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय सबसे जरूरी है सही बर्तन का इस्तेमाल करना है. इस पर सिर्फ वही बर्तन काम करते हैं जिनका तला चपटा हो और जो स्टील या लोहे जैसे मैग्नेटिक मेटल से बने हों. एल्युमिनियम, तांबे या कांच के सामान्य बर्तन इस पर काम नहीं करते हैं. अक्सर लोग गैस की तरह पहले इंडक्शन ऑन कर देते हैं और फिर उस पर सूखा बर्तन रखकर तेल या पानी डालने का इंतजार करते हैं. यह सबसे बड़ी और खतरनाक गलती है. इंडक्शन बिना आग के सीधे बर्तन को गर्म करता है. जिससे खाली बर्तन कुछ ही सेकंड में जरूरत से ज्यादा तप जाता है. इससे न सिर्फ आपका महंगा नॉन-स्टिक बर्तन जलकर खराब हो सकता है, बल्कि इंडक्शन के ऊपर लगी सिरेमिक ग्लास प्लेट भी ओवरहीटिंग की वजह से चटक सकती है. इसलिए हमेशा बर्तन में पानी, दूध या तेल डालने के बाद ही उसे इंडक्शन पर रखें और फिर स्विच ऑन करें. इसके साथ ही गीले तले वाले बर्तन को पोंछकर ही ऊपर रखें. अगर आपने कभी इंडक्शन को पलटकर देखा हो तो उसके नीचे एक छोटा सा कूलिंग फैन और हवा पास होने के लिए जाली बनी होती है. जब इंडक्शन चलता है, तो अंदर की कॉइल और मदरबोर्ड काफी गर्म हो जाते हैं. जिन्हें ठंडा रखने का काम यही पंखा करता है. कई लोग किचन के स्लैब को गंदा होने से बचाने के लिए इंडक्शन के नीचे अखबार, कपड़ा या प्लास्टिक की मैट बिछा देते हैं. ऐसा करने से नीचे का एयर वेंट बंद हो जाता है और गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है. नतीजा यह होता है कि अंदर के पार्ट्स जल जाते हैं और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इसे हमेशा समतल और साफ जगह पर ही रखें और दीवार से कम से कम चार इंच की दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म ग्लास पर गीला कपड़ा कभी न मारें. अचानक ठंडा-गर्म होने से इसका कांच टूट सकता है. जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तभी इसे हल्के हाथ से साफ करें. अमूमन लोगों की आदत होती है कि खाना पकते ही वे सीधे मेन बोर्ड से स्विच बंद कर देते हैं. लेकिन यह आदत इंडक्शन की उम्र घटा देती है. दरअसल जब आप इंडक्शन के टच पैनल से इसे ऑफ करते हैं. तो भी इसके अंदर लगा पंखा एक से दो मिनट तक चलता रहता है ताकि अंदर की सारी गर्मी बाहर निकल सके. अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देंगे तो पंखा तुरंत रुक जाएगा और अंदर की हीट मदरबोर्ड को डैमेज कर देगी. इसलिए हमेशा पहले इंडक्शन का पावर बटन दबाएं और जब पंखे की आवाज बंद हो जाए तभी मेन स्विच ऑफ करें. इसके अलावा इंडक्शन हाई वोल्टेज लेता है. इसलिए इसे कभी भी सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड या ढीले सॉकेट में लगाकर न चलाएं. इससे तार पिघलने और आग लगने का डर रहता है. इसे हमेशा मजबूत पावर प्लग में ही लगाएं और उस पर भारी वजन वाले बर्तन जोर से पटकने से बचें. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिस उम्र में पूरे होने थे सपने, उसी में छोड़ गया दुनिया, टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सैनिक स्कूल में लेना है एडमिशन, सफल स्टूडेंट ने दिया प्रवेश परीक्षा पास करने का मंत्र – राष्ट्रवाणी
- एक तरफ ईरान, दूसरी तरफ सऊदी, तीसरी ओर अमेरिका, पाकिस्तान के सामने 3 मुश्किलें—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन….. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक…. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में महक रहा राजस्थान का स्वाद, नीरज शर्मा बोले—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां, शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू….. – राष्ट्रवाणी

