राष्ट्रवाणी: BSNL ₹2,799 का एक शानदार एनुअल रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस …और पढ़ें BSNL का 365 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आपके लिए एक जबरदस्त एनुअल रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस प्लान में कंपनी पूरे 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है जबकि इसकी कीमत सिर्फ ₹2,799 है।
इसमें ग्राहकों को पूरे एक साल तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को अगले 365 दिनों तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
चलिए इस जबरदस्त प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं… BSNL के इस एनुअल प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 365 दिन की वैलिडिटी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है।
इस तरह यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए डेली अच्छा-खासा डेटा मिलेगा। इसमें आप न सिर्फ आराम से वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम कर सकते हैं बल्कि सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन गेमिंग और दूसरे इंटरनेट से जुड़े काम भी किए जा सकते हैं। कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
यानी यूजर्स देशभर में लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इस तरह ये प्लान उन ग्राहकों के लिए यूजफुल हो सकता है, जो इंटरनेट के साथ कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी चाहते हैं।
देखा जाए तो इस प्लान की कीमत सिर्फ ₹2,799 है। ऐसे में अगर इसे 365 दिनों के हिसाब से देखा जाए तो इसका एवरेज खर्च करीब ₹7.67 प्रतिदिन आता है। लंबी वैलिडिटी की वजह से ग्राहकों को हर महीने रिचार्ज कराने की दिक्कत से भी राहत मिलेगी।

