राष्ट्रवाणी: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दिवाली एडिशन में आईफोन 16 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस …और पढ़ें दिवाली से पहले आईफोन 16 पर डिस्काउंट: 48MP फ्यूजन कैमरा, A18 चिपसेट और बेहतर बैटरी लाइफ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
दिवाली से पहले नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, इन दिनों अमेजन की Great Indian Festival सेल का Diwali Edition चल रहा है जिसमें एप्पल के आईफोन 16 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।
ये स्मार्टफोन 48MP फ्यूजन कैमरा और दमदार A18 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही इस फोन में बेहतर बैटरी लाइफ मिल रही है। खास बात ये है कि ऑफर के तहत ग्राहक इस प्रीमियम आईफोन को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीद सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर खुद को नया आईफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इस डील के बारे में जान लें… अमेजन सेल में दिवाली से पहले एप्पल आईफोन 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 14% डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस की MRP वैसे तो ₹89,900 है, लेकिन अमेजन इसे अभी सिर्फ ₹76,999 में खरीदने का मौका दे रहा है।
इस तरह ग्राहकों को सीधे ₹12,901 तक की बचत होगी। इतना ही नहीं अमेजन Pay Balance से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹2,309 तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।
ग्राहक चाहें तो पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके मैक्सिमम ₹18,000 तक की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी। इस तरह बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ आप आईफोन 16 सस्ते में खरीद सकते हैं।
आईफोन 16 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1-इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 60Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। ये फोन लेटेस्ट जनरेशन की ‘सेरामिक शील्ड’ प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है।
इसमें 3nm एप्पल A18 चिप के साथ 8GB RAM और 128GB, 256GB या 512GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन में ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ सपोर्ट भी है। इस डिवाइस पर आसानी से हैवी मल्टीटास्किंग की जा सकती है।
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल-कैमरा है, जिसमें 48MP का फ्यूजन प्राइमरी सेंसर और ऑटोफोकस के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ इस फोन में 12MP का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा है। इसमें एक कस्टमाइज करने वाला ‘एक्शन बटन’ और एक नया हैप्टिक ‘कैमरा कंट्रोल बटन’ भी है।
फोन में 3561 mAh की बैटरी है जो 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

