राष्ट्रवाणी (गरियाबंद ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली से पहले ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पंचायतों को मूलभूत राशि नहीं मिलने और मनरेगा की बकाया राशि की भुगतान की मांग को लेकर सरपंचों ने रैली निकाली और हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगने का प्रदर्शन किया।
इसके बाद सरपंच तिरंगा चौक पहुंचे, जहां सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया। सरपंचों का कहना है कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले भी ग्राम पंचायतों को मूलभूत राशि नहीं मिल पाई है। वहीं, मनरेगा के तहत भी राशि बकाया होने से पंचायतों के कामकाज पर असर पड़ रहा है।
लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण सरपंचों में नाराजगी है। इसी के विरोध में संघ ने रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। सरकार को सौंपे ज्ञापन में जिला सरपंच संघ ने कहा है कि जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा चुके हैं, लेकिन मजदूरी और सामग्री की राशि करीब 8 महीने से लंबित है।
इसके अलावा मूलभूत एवं 16वें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं होने से पंचायतों का नियमित संचालन और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मूल्यांकन एवं सत्यापन पूरा होने के बावजूद कई निर्माण कार्यों का भुगतान 5 से 6 महीने से अटका हुआ है। वहीं उपसरपंचों और पंचों का मानदेय भी लंबित है।
जिला सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि दीपावली से पहले लंबित भुगतान और अन्य मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो संघ आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करेगा। बता दें कि ग्राम पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत राशि (या मूलभूत मद अनुदान) वह राशि है, जो राज्य सरकार या वित्त आयोग द्वारा गांवों में बुनियादी और आवश्यक सुविधाओं को पूरा करने के लिए दी जाती है।
इसका मुख्य उपयोग ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, नालियों के निर्माण और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए किया जाता है। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Sarpanch begging with bowl in Chhattisgarh Gariaband कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को रोशनी दे रहा दीपोत्सव, मुख्यमंत्री योगी ने बताई इसकी खासियत सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, गलत IGRS रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश ‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत छत्तीसगढ़ में फिर जारी हुआ तबादला आदेश, दिवाली से पहले बदल दिए गए इन 10 जिलों के अधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट गोरखनाथ मंदिर में गायों को दुलार करते दिखे सीएम योगी, अपने हाथों से खिलाया रोटी-गुड़ लाखों का आईफोन डुओ खराब होने पर नहीं होगी टेंशन?
एप्पल ने बताया कहां और किस तरह मिलेगी सर्विस! महादेव सट्टा: सौरभ चंद्राकर खोलेगा कई बड़े राज? भूपेश बघेल सहित इन नेताओं को लेकर हो सकता है खुलासा भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन पेश करेंगे सीएम विष्णु देव साय, देश-विदेश के निवेशकों से करेंगे मीटिंग

