राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): Chhattisgarh Energy Vision: भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन पेश करेंगे सीएम विष्णु देव साय, देश-विदेश के निवेशकों से करेंगे मीटिंग /image: IBC24 File Chhattisgarh Energy Vision: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ अपनी ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों और निवेश संभावनाओं के साथ भागीदारी कर रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai) कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचकर छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन करेंगे। पवेलियन में राज्य की ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, भावी योजनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री समिट में शामिल होने आए देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद आयोजित मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन, राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास की संभावनाएं और निवेश के अवसर प्रस्तुत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस आयोजन में विभिन्न राज्यों ने अपने पवेलियन और प्रदर्शनियां स्थापित की हैं। इनके माध्यम से राज्य अपनी ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भी विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का अवलोकन करेंगे।
छत्तीसगढ़ इस समिट के माध्यम से देश-विदेश के निवेशकों के समक्ष राज्य की ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी के लक्ष्य और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं को सामने रख रहा है। उत्तर: यह समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रही है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Chhattisgarh Energy Vision Vishnu Deo Sai Renewable Energy Summit 2026 मकोका मामले में वांछित समेत माया गिरोह को दो सदस्य गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में कटोरा लेकर भीख मांगने निकले सरपंच!
दिवाली से पहले इस मांग को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन उन्नत चिकित्सा सुविधाएं समुदायों को उनके पास ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए : केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा दिवाली से पहले अहमदाबाद में 61 अवैध प्रवासी हिरासत में लिए गए, जिनमें से अधिकतर बांग्लादेशी : पुलिस सिद्धरमैया स्टिंग ऑपरेशन : पुलिस ने टीवी चैनल के प्रमुख के घर और दफ्तर पर छापेमारी की कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को रोशनी दे रहा दीपोत्सव, मुख्यमंत्री योगी ने बताई इसकी खासियत सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, गलत IGRS रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश ‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

