राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) की प्रतापपुर इकाई ने शासकीय कालिदास महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं को आ रही दिक्कतों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्राचार्य को 7 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 नवंबर तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.परिषद का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से कई मदों में शुल्क तो वसूल रहा है, लेकिन उन्हें सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है. पिछले एक दशक से कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन नहीं हुआ है, फिर भी छात्रों से इस मद की राशि ली जा रही है. अभाविप ने मांग की है कि इस वसूली गई राशि का हिसाब सार्वजनिक किया जाए और यदि आयोजन संभव नहीं है, तो पूरी राशि विद्यार्थियों को वापस लौटाई जाए. इसके साथ ही, स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से ऑनलाइन नामांकन शुल्क के बाद हार्ड कॉपी जमा करते समय ली जा रही अतिरिक्त 200 रुपये की राशि पर कड़ी आपत्ति जताई गई है. प्रवेश के दौरान जमा कराई गई 15 व 25 रुपये की बचत राशि वापस करने और नाम या सरनेम में त्रुटि सुधार के नाम पर वसूले जाने वाले 200 रुपये के शुल्क को समाप्त करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई है.छात्रों की बुनियादी सुविधाओं पर बात करते हुए परिषद ने कॉलेज परिसर के शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा जर्जर हो चुके साइकिल स्टैंड की मरम्मत कराने की मांग रखी है. साथ ही साइकिल स्टैंड शेड निर्माण के लिए स्वीकृत 5 लाख रुपये के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया है. 15 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देने वाले इस ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में रिंकु नाविक, बरत लाल आयम, राज यादव, नारायण राम पैकरा, दिलीप यादव, पीयूष मित्तल, प्रियांशु और श्रवण पैकरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सोमवार, 02 नवम्बर 2026 सोम, 02 नव. 2026 | 04:11 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

