राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा स्थित एक रिहाइशी इलाके में रविवार को एक बिजनेस जेट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने इस हादसे की जानकारी दी.समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लियरजेट 60 (Learjet 60) विमान ने ऑस्टिन, टेक्सास से उड़ान भरी थी और यह बहामास जा रहा था. इसी दौरान विमान अचानक रिहाइशी इलाके में गिर गया और उसमें भीषण आग लग गई. हादसे के बाद एक व्यस्त सड़क के पास पक्के रास्ते पर गहरा और जलता हुआ गड्ढा बन गया. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले आसपास के घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया.सीन डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (FAA) दुर्घटना के कारणों की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है. हादसे किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें मारे गए लोगों की पहचान क्या है, फिलहाल यह तुरंत साफ नहीं हो सका है. सोमवार, 02 नवम्बर 2026 सोम, 02 नव. 2026 | 04:13 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

