राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो,, रायपुर: महादेव सट्टा मामले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी से जांच का अगला अध्याय शुरू हो गया है। ओमान से प्रत्यर्पित कर रायपुर लाए गए चंद्राकर से पूछताछ में सट्टे की कमाई, हवाला नेटवर्क और कथित राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
हालांकि, किसी नए राजफाश या आरोपी के बयान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीबीआइ की बड़ी सफलता बताया है। सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआइ लगातार प्रयास कर रही थी।
उसकी गिरफ्तारी जांच एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साय ने उम्मीद जताई कि चंद्राकर से पूछताछ के बाद महादेव सट्टा मामले में जल्द ही कई बड़े राजफाश होंगे। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए सीबीआइ सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी।

