राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): विनोद सिंह, , जगदलपुर: दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की लौह नगरी बचेली में जन्मी पली बढ़ी और अब सात समंदर पार अमरीका में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का मान बढ़ा रही दीपाली सरावगी (40) को ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान’ मिलेगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने बस्तर की इस बेटी को वैश्विक मंच पर सम्मानित करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।
अमेरिका के शिकागो में निवासरत दीपाली सरावगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत और सामाजिक सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने तथा विश्वभर में बसे अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का काम कर रही हैं।

