राष्ट्रवाणी: Rajasthan Kesari Wrestler Sahil Khan Success Story: राजस्थान केसरी का खिताब जीतने वाले अलवर के पहलवान साहिल खान की दिनचर्या किसी आम खिलाड़ी से बिल्कुल अलग है. वह रोज सुबह 4 बजे उठते हैं और 5 बजे अखाड़े में पहुंचकर कुश्ती का अभ्यास शुरू कर देते हैं. सुबह 8 बजे तक लगातार तीन घंटे पसीना बहाने के बाद शाम 4 से 7 बजे तक दोबारा ट्रेनिंग करते हैं. उनकी रोजाना की खुराक में 250 ग्राम बादाम और 250 ग्राम देसी घी शामिल है. इसके अलावा दूध, दही और फल भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं. साल 2018 में कुश्ती शुरू करने वाले साहिल ने करीब आठ साल की मेहनत से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में 600 से ज्यादा पहलवानों को पछाड़कर उन्होंने दूसरी बार राजस्थान केसरी का खिताब जीता. अब उनका अगला लक्ष्य सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पदक हासिल करना है.
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

