राष्ट्रवाणी: भारत और बांग्लादेश के बीच 12 दिसंबर को नई दिल्ली में इस संधि पर साइन हुए थे. उस समय भारत के प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा थे और बांग्लादेश की कमान प्रधानमंत्री शेख हसीना संभाल रही थीं. संधि के तहत हर साल 1 जनवरी से 31 मई तक गंगा के पानी का बंटवारा होता है. पानी की उपलब्धता के आधार पर हर 10 दिन में इसका हिसाब तय किया जाता है. इसके मुताबिक 70 हजार क्यूसेक से कम पानी होने पर दोनों देश आधा-आधा पानी लेते हैं. इससे ज्यादा 70 से 75 हजार क्यूसेक होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी दिया जाता है, जबकि 75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी होने पर बांग्लादेश को 40 हजार क्यूसेक पानी दिया जाता है, शेष पानी पर भारत का अधिकार होता है. 30 साल पहले जब ये समझौता हुआ था तब दोनों देशों की आबादी, खेती, पानी की जरूरतें अलग थीं. अब ये बढ़ गई हैं. ऐसे में लगातार ये मुद्दा उठ रहा है कि नए समझौते में सिर्फ फरक्का पर पानी बांटने का ध्यान न रखते हुए पूरे गंगा बेसिन में पानी की जरूरतों पर फोकस होना चाहिए. उधर बांग्लादेश भी पानी के बंटवारे पर चिंतित है. वह चाहता हे कि सूखे मौसम में पानी की निश्चित मात्रा मिलने की गारंटी हो. समझौते में बदलाव कर इसे अधिक भरोसेमंद बनाया जाए तथा लंबी अवधि का नया समझौता हो. हाल ही में बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिद उद्दीन चौधरी अनी ने कहा कि उनका देश भारत के साथ नया या संशोधित समझौता चाहता है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नज़िया इलाही खान को नोटिस, रायपुर एफआईआर पर सरकार से मांगी रिपोर्ट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इस्पात संयंत्र भूमि विवाद: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने खुर्सीपार के व्यापारियों की सभी 9 याचिकाएं की खारिज – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ शिक्षक पेंशन विवाद: मर्जर पूर्व सेवा गणना की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची – राष्ट्रवाणी

