राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. प्रार्थी गौरव अग्रवाल के लगभग 18 लाख रुपए के निजी लोन सेटलमेंट के एवज में 2 लाख रुपए की घूस मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने धर दबोचा. आरोपी को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ा गया. शिकायतकर्ता द्वारा घूस न देने की इच्छा जताते हुए पहले ही एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी प्रामाणिकता जांचने के बाद रायपुर एसीबी की टीम ने डीएसपी राजेश चौधरी की अगुवाई में बसंतपुर पुलिस स्टेशन में यह रणनीतिक दबिश दी.अचरज की बात यह रही कि जब थाने के भीतर एसीबी की टीम इस घूसखोर पुलिसकर्मी पर शिकंजा कस रही थी, ठीक उसी समय जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के लिए अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ले रही थीं. थाने के अंदर हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के पश्चात उसे रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अटैच कर दिया गया है, जबकि एसीबी की टीम हिरासत में लेकर उससे आगे की कानूनी पूछताछ में जुटी है. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 05:15 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

