राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): हाल ही में बस्तर संभाग और विशेष रूप से जगदलपुर के आसपास आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है. खेतों में पानी भर जाने से कई किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं, जिससे उनके सामने अगली फसल की तैयारी और आजीविका चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.इसी संकट के बीच बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. किसानों को बाढ़ से हुई फसल तबाही का उचित मुआवजा देने और उनके किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर NH-30 पर चक्काजाम कर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन समाप्त होने के उपरांत राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया.इस ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने शासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराने, समय सीमा के भीतर सहायता राशि प्रदान करने और पूरी प्रक्रिया में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने का आग्रह किया है. पार्टी का स्पष्ट कहना है कि केवल राहत की घोषणा कर देना काफी नहीं है, बल्कि फसल, मकान, पशुधन और घरेलू सामान को पहुंचे वास्तविक नुकसान का सही आकलन करके प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सहायता दी जानी चाहिए. वर्तमान में किसानों को 3 हजार से 8 हजार रुपए प्रति एकड़ तक राहत मिलने की बात कही जा रही है, जो बढ़ती जुताई, बीज, खाद और मजदूरी की लागत को देखते हुए बेहद नाकाफी है और इससे नुकसान की भरपाई संभव नहीं है.प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की धीमी गति को लेकर भी कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. इससे पहले 15 अक्टूबर 2026 को भी कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को किसानों की स्थिति से अवगत कराते हुए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. हालांकि, करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा कोई उचित कदम या घोषणा न किए जाने के कारण पार्टी को पुनः प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा. इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयाराम कश्यप सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 05:15 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

