राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में टैक्सी में सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।
प्रतिनिधि, रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में टैक्सी में सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।
इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों के सामने हुई इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर यात्रियों को अपनी टैक्सी में बैठाने को लेकर दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी।
पहले दोनों के बीच बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों चालक सड़क के बीच में ही एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इससे एयरपोर्ट परिसर में आवागमन भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों चालकों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। यदि समय रहते जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो विवाद और बढ़ सकता था।

