राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): प्रतिनिधि, कोरबा। जिले के ग्राम सलोरा में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी पर डंडे से वार किया, जो मां के गोद में बैठे बच्चे को लग गया। ढाई महीने के बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। प्रतिनिधि, कोरबा।
जिले के ग्राम सलोरा में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी पर डंडे से वार किया, जो मां के गोद में बैठे बच्चे को लग गया। ढाई महीने के बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। रोजाना चरित्र संदेह में पत्नी से करता था विवाद जानकारी के अनुसार, ग्राम सलोरा निवासी द्वारिका प्रसाद केंवट अपनी पत्नी मुस्कान के चरित्र पर शक करता था। उसे शराब पीने की भी लत थी।
आए दिन वह पत्नी से मारपीट करता था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर डंडे से वार कर दिया।
उस समय ढाई माह का बच्चा मां की गोद में था। डंडा बच्चे को भी लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

