राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट पर Motorola G77 Power 5G फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 18,999 रुपये हो गई …और पढ़ें 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola G77 Power आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस को आप ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से इस वक्त काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है, जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल का दावा करती है।
साथ ही इस डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर मिल रहा है। ऐसे में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा डील हो सकती है। डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर Motorola G77 Power के 128GB स्टोरेज और 4GB RAM वाले वेरिएंट पर इस वक्त 55% तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 18,999 रुपये रह गई है।
इस फोन की लिस्टेड कीमत 41,999 रुपये है। फोन पर फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 18,049 रुपये रह जाएगी। ग्राहक चाहें तो 3,166 रुपये की 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।
फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मैक्सिमम 17,600 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला मोटो G77 पावर में 6.72-इंच की फुल HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है।
साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 8GB तक LPDDR4X RAM भी मिल रही है। डिवाइस में 128GB UFS 2.2 एक्सपेंडेबल स्टोरेज है।
फोन में एंड्रॉइड 16 और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में IP64-रेटेड और MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी मिल रही है, जिसमें स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

