राष्ट्रवाणी: Phone Safety Tips: फोन के आज हर किसी के पास लगभग हर वक्त रहता है. कई लोग बहुत से महंगे फोन चलाते हैं इसलिए उनकी सेफ्टी को लेकर काफी सजग रहते हैं. लेकिन कई बार बरसात के मौसम में, बाथरूम में या फिर पानी का गिलास गिरने से फोन भीग जाता है. ऐसे में घबराहट के मारे ज्यादातर लोग सबसे पहले एक पुराना देसी नुस्खा अपनाते हैं और फोन को सूखे चावलों के डिब्बे में दबा देते हैं. बरसों से यह माना जाता रहा है कि चावल फोन की सारी नमी सोख लेता है लेकिन आपको बता दें यह तरीका आपके फोन को बचाने के बजाय हमेशा के लिए खराब कर सकता है. एप्पल जैसी बड़ी कंपनी भी अपने यूजर्स को साफ तौर पर सलाह देती है कि भीगे हुए फोन को चावल में बिल्कुल न डालें. चलिए आपको बताते हैं फोन भीग जाए तो चावल में डालने के बजाए क्या करना चाहिए. जब आप गीले स्मार्टफोन को कच्चे चावलों के बीच दबाते हैं तो चावल के बेहद छोटे-छोटे कण, धूल और स्टार्च फोन के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन के छोटे छेदों के अंदर घुस जाते हैं. पानी के संपर्क में आते ही यह स्टार्च चिपचिपा हो जाता है और अंदरूनी नाजुक पार्ट्स पर जम जाता है. इससे फोन के मदरबोर्ड और कनेक्टर्स में जंग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा चावल हवा के बहाव को पूरी तरह रोक देता है जिससे फोन के अंदर फंसी नमी बाहर निकलने के बजाय वहीं घूमती रहती है जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. कई लोग फोन सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या धूप का इस्तेमाल भी करते हैं जो एक और बड़ी गलती है. तेज गर्म हवा से फोन की बैटरी फूल सकती है या स्क्रीन के अंदरूनी हिस्से पिघल सकते हैं जिससे फोन को रिपेयर करना नामुमकिन हो जाता है. अगर आपका फोन पानी में गिर गया है तो बिना वक्त गंवाए उसे बाहर निकालें और सबसे पहले उसका पावर ऑफ कर दें. फोन अगर बंद रहेगा तो अंदर पानी जाने के बावजूद शॉर्ट सर्किट होने के चांस काफी कम हो जाएंगे. फोन बंद करने के बाद उसका बैक कवर, सिम कार्ड ट्रे और मेमोरी कार्ड तुरंत बाहर निकाल लें जिससे हवा अंदर जाने के लिए रास्ता बन सके. इसके बाद एक साफ, सूखे और मुलायम सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से फोन की बाहरी सतह को हल्के हाथों से पोंछ लें. ध्यान रखें कि फोन को जोर-जोर से झटकने या हिलाने की गलती न करें क्योंकि ऐसा करने से पानी के छींटे फोन के उन सूखे हिस्सों तक भी पहुंच सकते हैं जहां पहले नमी नहीं गई थी. चार्जिंग पोर्ट या हेडफोन जैक के अंदर रुई या टूथपिक डालने से भी बचें वरना अंदर के पिन टूट सकते हैं. फोन को सुखाने का सबसे सही तरीका उसे खुली और हवादार जगह पर रखना है. आप फोन को किसी पंखे के सामने या हवादार खिड़की के पास रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि उस पर सीधी तेज धूप न पड़े. फोन को हमेशा सीधा खड़ा करके रखें जिससे चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर के रास्ते पानी की बूंदें गुरुत्वाकर्षण के कारण अपने आप नीचे टपक जाएं. अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पाउच हैं जो अक्सर नए जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिब्बे में निकलते हैं तो आप फोन को एक एयरटाइट डिब्बे में इन पाउच के साथ रख सकते हैं. सिलिका जेल चावल के मुकाबले कई गुना तेजी से और बिना किसी धूल-मिट्टी के नमी को सोख लेता है. फोन को कम से कम 24 से 48 घंटे तक पूरी तरह सूखने दें और इस बीच उसे चार्जिंग पर न लगाएं और न ही ऑन करने की कोशिश करें. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- क्या बढ़ेगा प्रधानमंत्री Kisan योजना का पैसा? किसान बोले – ‘1 नहीं हमारी 17 मांगे करो पूरी’; देसी गाय और जैविक खेती पर भरी हुंकार – bks demands pm kisan hike orgc farming in budget 202728 – राष्ट्रवाणी
- पीएम स्वनिधि योजना : छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार – राष्ट्रवाणी
- Tumbbad 2: ‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर गूंजेगा जेस्पर किड का जादुई संगीत, सीक्वल के लिए सोहम शाह ने मिलाया हाथ – tumbbad jesper kyd returns as music composer for sohum shah film fans excited – राष्ट्रवाणी
- भारत बनेगा अगला गुयाना? अनिल अग्रवाल ने याद दिलाई 10 साल पुरानी कहानी; तेल-गैस पर कुछ बड़ा करने की दहलीज पर हिंदुस्तान! – l agarwal india on cusp of oil gas boom like guyana – राष्ट्रवाणी
- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर – motorola g77 power डिस्काउंट ऑफर via फ्लिपकार्ट best 7000 mah battery phone under 20000 – राष्ट्रवाणी
- आराध्या के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘घर की पोती भाग्यशाली…’ – amitabh bachchan wishes granddaughter aaradhya bachchan on her 15th birthday with emotional blog – राष्ट्रवाणी
- तूफान ‘अकवान’ से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल – राष्ट्रवाणी
- धमतरी: किसानों के गांव तक पहुंची धान खरीदी की सुविधा, धमतरी में शुरू हुए 8 नए उपार्जन केंद्र – राष्ट्रवाणी

