राष्ट्रवाणी: भारत एक महीने के भीतर नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान (AMCA) विकसित करने वाली कंपनी की घोषणा करेगा, जिसमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, …और पढ़ें नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान डेवलप करने की प्रतियोगिता एक महीने में AMCA विकास विजेता की घोषणा होगी टाटा, एलएंडटी, भारत फोर्ज प्रमुख दावेदार हैं इंजन के लिए सैफरान, रिलायंस-रोल्स रॉयस के प्रस्ताव यह अहम प्रतियोगिता अब अपने लास्ट फेज में है।
शॉर्टलिस्टिंग की प्रोसेस के बाद, तीन दावेदार इस दौड़ में बचे हैं। इनमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के साथ-साथ लार्सन एंड टुब्रो और भारत फोर्ज के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (ग्रुप) शामिल हैं। इन कंपनियों ने अपने टेक्नो-कमर्शियल प्रस्ताव जमा कर दिए हैं, जिनका फिलहाल मूल्यांकन किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा सचिव आर.के. सिंह ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लगभग एक महीने में हम इस दौड़ के विजेता की घोषणा करने की स्थिति में होंगे। इसके बाद, AMCA प्रोटोटाइप का विकास तेजी से होगा और फिर इन्हें वायु सेना में शामिल किया जा सकेगा।” TASL, जो वायु सेना के ऑर्डर के तहत राफेल लड़ाकू विमानों के निर्माण प्रोग्राम को भी लीड करेगी, इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है।
हालांकि, अंतिम चयन तकनीकी पैमानों और कंपनियों द्वारा दी गई फाइनेंशियल बोलियों के आधार पर किया जाएगा। AMCA के लिए जेट इंजन डेवलप करने की योजना पर रक्षा सचिव ने बताया कि आगे की रणनीति तय करने के लिए अगले महीने बेंगलुरु में एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।रक्षा मंत्रालय पहले फ्रांस की कंपनी ‘सैफरान’ (Safran) के साथ मिलकर नए इंजन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन अब एक नया प्रस्ताव भी सामने आया है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रोल्स रॉयस के साथ साझेदारी करके अपनी दावेदारी पेश की है।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि वायु सेना इस वित्तीय वर्ष में LCA Mk1a लड़ाकू विमान को सेवा में शामिल कर सकती है। इससे संकेत मिलता है कि विमान से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को सुलझाने का काम चल रहा है।

