राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): बेंगलुरु । डेस्क: बेंगलुरु के चिक्काबल्लापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ इंदुशेखर नाम के एक टैक्सी ड्राइवर पर अपनी पत्नी और उसके मायके के 6 सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. मृतकों में इंदुशेखर की पत्नी सुनीता, सास रूपवती, दो साले, उनकी पत्नियाँ और सात साल का एक भांजा शामिल हैं. एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.पुलिस की शुरुआती जाँच के अनुसार, इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी. सुनीता अक्सर अपने मायके वालों से बातचीत करती थी और उनके यहाँ जाती थी. इसी बात से इंदुशेखर के मन में शक पैदा हुआ कि उसके गृहकलेश के पीछे उसके ससुराल वाले ही ज़िम्मेदार हैं. इसी शक और आक्रोश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया या नहीं, इसकी स्पष्ट वजह तलाशने में पुलिस जुटी है.पुलिस का दावा है कि इंदुशेखर ने पूछताछ के दौरान सातों लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली है. जाँच में सामने आया है कि इंदुशेखर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की. इसके बाद उसने खाने-पीने का आयोजन कर ससुराल पक्ष के लोगों को अपने घर बुलाया. भोजन में नींद की दवा मिलाकर सभी को अचेत कर दिया और फिर एक-एक करके पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद वह अपनी ही टैक्सी में सभी शवों को रखकर शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक आया.शहर के विभिन्न हिस्सों से एक-एक कर सात शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू की और विभिन्न सूत्रों के आधार पर इंदुशेखर तक पहुँच गई. शुरुआती पूछताछ में उसके बयानों में कई विसंगतियाँ पाई गईं, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:08 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल…. – राष्ट्रवाणी

