राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, बिलासपुर। नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण का साक्ष्य जानते हुए नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। फिजियोथैरेपिस्ट को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया।
महिला डॉक्टर को न्यायिक रिमांड पर भेजा इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीएसपी गगन कुमार(आईपीएस) ने बताया कि तोरवा क्षेत्र के बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30) ने दिसंबर 2023 से शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान बालिका गर्भवती हो गई। आरोपित ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट की सहायता से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित गणेश सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
इसमें पता चला कि उसने गर्भपात के लिए उसलापुर में रहने वाली महिला फिजियोथैरेपिस्ट सुब्धा मसीह (43) की मदद ली थी। उसके कहने पर उसने भ्रूण को नदी में फेंक दिया था। आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फिजियोथैरेपिस्ट सुब्धा मसीह को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

