राष्ट्रवाणी: प्रसिद्ध आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के नए मुख्यालय का डिजाइन …और पढ़ें हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने NSE के नए मुख्यालय का डिजाइन किया मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बनेगा यह मुख्यालय पद्म भूषण से सम्मानित हफीज भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
आपने हफीज कॉन्ट्रैक्टर का नाम सुना है? अगर नहीं, तो बता दें कि वे भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट्स में से एक और पद्म भूषण से सम्मानित हैं। हफीज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में तैयार होने वाले नए हेडक्वार्टर का डिजाइन तैयार किया है। कॉन्ट्रैक्टर के पोर्टफोलियो में गुरुग्राम में DLF कैमेलियास, दुबई में 23 मरीना, नवी मुंबई में डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और मुंबई में द इंपीरियल टावर्स तथा मिनर्वा टावर्स जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
19 जून 1950 को मुंबई में जन्मे हफीज सोराब कॉन्ट्रैक्टर एक आर्किटेक्ट और अर्बन डिजाइनर हैं। 1982 में शुरू की गयी ‘आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर’ (AHC) के फाउंडर और चीफ आर्किटेक्ट, हफीज ने पिछले चार दशकों से ज्यादा समय में, बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, हाई-राइज टावर्स, कमर्शियल बिल्डिंग्स, एकेडमिक कैम्पसेस, खेल सुविधाओं और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन के लिए अपनी पहचान बनाई है।
एक पुराने इंटरव्यू में, हफीज ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 30 रुपये की सैलरी से की थी। हफीज ने बताया था कि कुछ पैसे उन्होंने अपनी माँ को दिए और कुछ पैसों से एक स्टेंसिल और एक पेन खरीदा, जिसे खरीदने के लिए वे कई महीनों से कोशिश कर रहे थे।उन्होंने अपने शुरुआती सालों को कड़ी मेहनत का दौर बताया है।
शुरुआती 14 साल तक वे रोज लगभग 19 से 20 घंटे काम करते थे। हफीज के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 1968 में हुई थी, जब वे आर्किटेक्ट टी खरेघाट की फर्म में एक अप्रेंटिस के तौर पर शामिल हुए थे। हफीज ने 1969 से 1976 के बीच मुंबई की ‘एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर’ में पढ़ाई की और बाद में 1976 से 1977 तक न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की।
प्रोफेशनल एक्सपीरियंस लेने के बाद, कॉन्ट्रैक्टर ने 1982 में ‘आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर’ (फर्म) की स्थापना की। कॉन्ट्रैक्टर का नाम भारत और विदेशों की कई प्रमुख इमारतों और प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है।

