राष्ट्रवाणी: दिवाली पर घर में मिठाइयां, नमकीन और तरह-तरह के पकवान हों तो खुद को रोक पाना आसान नहीं होता. त्योहार के दौरान कई बार हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं और खाने-पीने का समय भी बिगड़ जाता है. इसके बाद पेट भारी लगना, सुस्ती और थकान जैसी परेशानी होती है. ऐसे में कई लोग अगले दिन खाना कम कर देते हैं या वजन घटाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीने लगते हैं. लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप फिर से अपनी सेहत और दिनचर्या का ध्यान रख सकते हैं. त्योहार के दौरान मिठाई और नमकीन ज्यादा खाने से कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. पानी पीने के लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं है. सामान्य पानी भी पर्याप्त है. इसके साथ खाने में फाइबर वाली चीजें शामिल करें. इसके लिए मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल और साबुत अनाज खाएं. फाइबर पाचन को ठीक रखने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसके लिए आपको सिर्फ सलाद खाने की जरूरत नहीं है. अपने रोज के खाने में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ाना भी काफी है. दिवाली के बाद खाना कम करने या भूखे रहने के बजाय अपनी थाली को संतुलित बनाएं. इसके लिए दाल, पनीर, अंडे और दूसरी प्रोटीन वाली चीजें खा सकते हैं. प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. इसके अलावा त्योहार के दौरान अगर आपकी एक्सरसाइज छूट गई है तो धीरे-धीरे फिर से शुरू करें. इसके लिए जिम में घंटों बिताने या बहुत कठिन एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. आप रोज थोड़ी देर टहल सकते हैं दिवाली के दौरान देर रात तक जागना, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना और खाने का समय बदल जाना आम बात है. इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है. इसलिए त्योहार के बाद सोने और उठने का समय फिर से ठीक करें. पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और थकान कम करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही दिवाली पर ज्यादा मिठाई खाने के लिए खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है. कुछ दिनों तक खानपान बिगड़ने से आपकी सेहत से जुड़ी सारी मेहनत बेकार नहीं हो जाती. बस धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या पर लौटें, संतुलित खाना खाएं और रोज थोड़ी शारीरिक गतिविधि करें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- क्या बढ़ेगा प्रधानमंत्री Kisan योजना का पैसा? किसान बोले – ‘1 नहीं हमारी 17 मांगे करो पूरी’; देसी गाय और जैविक खेती पर भरी हुंकार – bks demands pm kisan hike orgc farming in budget 202728 – राष्ट्रवाणी
- पीएम स्वनिधि योजना : छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार – राष्ट्रवाणी
- Tumbbad 2: ‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर गूंजेगा जेस्पर किड का जादुई संगीत, सीक्वल के लिए सोहम शाह ने मिलाया हाथ – tumbbad jesper kyd returns as music composer for sohum shah film fans excited – राष्ट्रवाणी
- भारत बनेगा अगला गुयाना? अनिल अग्रवाल ने याद दिलाई 10 साल पुरानी कहानी; तेल-गैस पर कुछ बड़ा करने की दहलीज पर हिंदुस्तान! – l agarwal india on cusp of oil gas boom like guyana – राष्ट्रवाणी
- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर – motorola g77 power डिस्काउंट ऑफर via फ्लिपकार्ट best 7000 mah battery phone under 20000 – राष्ट्रवाणी
- आराध्या के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘घर की पोती भाग्यशाली…’ – amitabh bachchan wishes granddaughter aaradhya bachchan on her 15th birthday with emotional blog – राष्ट्रवाणी
- तूफान ‘अकवान’ से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल – राष्ट्रवाणी
- धमतरी: किसानों के गांव तक पहुंची धान खरीदी की सुविधा, धमतरी में शुरू हुए 8 नए उपार्जन केंद्र – राष्ट्रवाणी

